उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहन ने अपनी 11 साल की बहन को ब्वॉयफ्रेंड की मदद से मौत के घाट उतार दिया। बहन ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्यों कि 11 साल की मासूम उसके रिलेशनशिप के बीच में आ रही थी। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहन ने अपनी 11 साल की बहन को ब्वॉयफ्रेंड की मदद से मौत के घाट उतार दिया। बहन ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्यों कि 11 साल की मासूम उसके रिलेशनशिप के बीच में आ रही थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बहनें अपनी साइकिल ठीक कराने मिर्जापुर गई थीं। जब दोनों बहनें शाम को नहीं लौटीं तो उनके पिता ने पड़री पुलिस थाने में जाकर गुमशुदी की शिकायत दर्ज कराई। 

बाइक पर लवर के साथ देखी गई थी बड़ी बहन
एएसपी संजय वर्मा ने बताया कि दिलीप सिंह की दो बेटियां 1 अक्टूबर से लापता थीं। उन्होंने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश जारी कर दी। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस बड़ी बहन अंजली की लोकेशन पता लगाने में कामयाब हो गई लेकिन छोटी बहन नंदनी का पता नहीं चल पा रहा था। अंजली को स्थानीय लोगों ने उसके लवर के साथ बाइक पर देखा था। 

ऐसे हुआ खुलासा
लापता होने के दो दिन बाद पुलिस को मिर्जापुर के पास भरुहिया गांव में रेलवे ट्रेक पर नाबालिग लड़की का शव मिला। पुलिस ने उसकी पहचान नंदनी के तौर पर की। 

इसके बाद पुलिस ने जब बड़ी बहन और उसके ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पूरा गुनाह कबूल कर लिया। अंजली ने बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड और नंदनी के साथ मिर्जापुर गई थी। यहां तीनों ने खाना खाया। कपड़े खरीदे। इसके बाद घर लौटने लगे। तभी रास्ते में नंदनी बाइक पर सो गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने उसका गला दबा दिया। 

हत्या का बनाया प्लान
पुलिस के मुताबिक, अंजली की बहन नंदनी दोनों के रिलेशनशिप में परेशानी बन रही थी। इसलिए अंजली और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद दोनों उसकी हत्या कर शव पटरी पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।