पंजाब सरकार राज्य में जल्द से जल्द वैक्सीनेशन के लिए सभी संभावित कंपनियों से वैक्सीन की खरीद के लिए वैश्विक टैंडर जारी करने की संभावनाएं तलाश रही है। इसी के तहत राज्य सरकार सीधे तौर पर वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों स्पुतनिक वी, फाइजर, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन के पास संपर्क किया था। 

नई दिल्ली. अमेरिका की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने पंजाब सरकार की वैक्सीन की मांग को ठुकरा दिया है। कंपनी ने कहा है कि उनकी नीति के मुताबिक, वे सिर्फ केंद्र सरकारों के साथ डील करेंगे। अभी मॉडर्ना की वैक्सीन की इस्तेमाल नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में हो रहा है। 

पंजाब सरकार राज्य में जल्द से जल्द वैक्सीनेशन के लिए सभी संभावित कंपनियों से वैक्सीन की खरीद के लिए वैश्विक टैंडर जारी करने की संभावनाएं तलाश रही है। इसी के तहत राज्य सरकार सीधे तौर पर वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों स्पुतनिक वी, फाइजर, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन के पास संपर्क किया था। 

मॉडर्ना ने ठुकराई मांग
उधर, मॉडर्ना कंपनी ने पंजाब सरकार को सीधे वैक्सीन देने की मांग ठुकरा दी है। कंपनी का कहना है कि यह उनकी पॉलिसी में नहीं है। वे सिर्फ भारत सरकार के साथ डील करेंगे, ना कि किसी राज्य या अन्य प्राइवेट पार्टी के साथ। 

पंजाब के पास कितनी वैक्सीन?
पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते दो दिन से फेज 1 और फेज 2 कैटेगरी का टीकाकरण बंद कर दिया गया है। पंजाब को भारत सरकार की ओर से अभी वैक्सीन की 44 लाख से कम डोज मिली हैं। वहीं, निजी खरीद भी नहीं की जा सकती। इसके अलावा फेज 3 (18-44 साल की उम्र के लिए) राज्य सरकार को सिर्फ 4.2 लाख वैक्सीन की खुराक मिल पाई हैं। इसमें कल मिली 66,000 खुराकें भी शामिल हैं। इनमें से 3.65 लाख वैक्सीन का इस्तेमाल हो चुका है। अब राज्य में सिर्फ 64000 डोज ही बची हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred