आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को दिल्ली में गीता महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को दिल्ली में गीता महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम सब कुछ सरकार पर नहीं छोड़ सकते। हमें महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भागवत ने कहा, हमारे देश में मातृशक्ति की सुरक्षा अक्षुण्ण रहे। सरकार ने कानून बना दिया है। कानून का पालन ठीक से हो। शासन प्रसाशन की ढिलाई नहीं चल सकती। लेकिन सब सरकार पर नहीं छोड़ सकते, क्योंकि अपराध करने वालों की भी मां और बहनें हैं। इसलिए उनका अस्तित्व है। क्या उन्हें ये किसी ने नहीं सिखाया। अपने घर से शुरू करना होगा। महिलाओं को देखने की दृष्टि शुद्ध और स्वस्थ्य होनी चाहिए। इससे ही ये सब बातें रुकेंगी। 

Scroll to load tweet…

हैदराबाद में मिली था महिला डॉक्टर का शव
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर गच्चीबाउली में काम करने करती थी। गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन पुल के पास उसकी जली हुई लाश मिली थी। महिला के साथ पहले रेप किया गया, फिर उसे जला दिया गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) है। निचली अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।