मानसून ने जिस झमाझम अंदाज में एंट्री की है, उससे जबर्दस्त बारिश के संकेत मिलते हैं। मुंबई में 2 दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने रविवार तक मुंबई और आसपास के इलाकों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश का यह दौर रुक-रुककर 5 दिनों तक बना रह सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई. दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे देशभर के राज्यों की ओर बढ़ रहा है। मुंबई में मानसून की धांसू एंट्री हुई है। यहां पिछले 2 दिनों से जमकर पानी बरस रहा है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने रविवार तक मुंबई और आसपास के इलाकों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलो के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यानी यहां भारी से भारी बारिश हो सकती है। यह 24 घंटे में 204.55 मिमी से अधिक हो सकती है। रायगढ़ और रत्नागिरी में शनिवार को भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश का यह दौर रुक-रुककर 5 दिनों तक बना रह सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

  • दक्षिण पश्चिम मानसून कुछेक घंटों में गुजरात के कुछ और भागों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के शेष हिस्सों, समूचे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में फैल जाएगा। 
  • मानसून के अगले 2-3 दिनों में दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर देश के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
  • 12 जून को ओडिशा में भारी यानी 20 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना है। 13 जून तक छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी।
  • 12-13 जून को विदर्भ में भी भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। तटीय इलाकों में निम्न दबाव के साथ पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 15 जून तक और तटीय कर्नाटक में 12 से 15 जून तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है।
  • बिहार और पूर्वी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जून तक बारिश हो सकती है। 15 जून को बारिश की चेतावनी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 जून के लिए चेतावनी दी गई है।
  • झारखंड में 12 से 15 जून तक भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 76 से 100 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।
  • ओडिशा में 14 जून तक हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, शनिवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

pic.twitter.com/uJvAEbVMx5

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/WRKyxyWcXD

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/QSV3d5e4Bk

Scroll to load tweet…