देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मुंबई देश का सबसे संक्रमित शहर है। यहां मरीज अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। डॉक्टर्स भी असहाय नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मुंबई देश का सबसे संक्रमित शहर है। यहां मरीज अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। डॉक्टर्स भी असहाय नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें डॉक्टर मुंबई के अस्पतालों की स्थिति बताते बताते इमोशनल हो जाती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वीडियो इंफेक्शियस डिजीज फिजिशियन डॉ तृप्ति गिलदा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे संक्रमित मरीजों और मुंबई के अस्पतालों की स्थिति बता रही हैं। इतना ही नहीं वे बता रही हैं कि कैसे कोरोना के सामने डॉक्टर भी असहाय नजर आ रहे हैं। 

क्या है वीडियो में?
वीडियो में डॉ तृप्ति कहती हैं, बहुत सारे डॉक्टरों की तरह मैं भी बहुत परेशान हूं। इस वजह से मुझे लगता है कि अगर मैं कुछ चीजें बता दूं तो आप थोड़ सेफ रह सकते हैं। आप सभी को पता है कि मुंबई की हालत बहुत खराब है। यहां अस्पताल में आईसीयू में जगह नहीं है। हमने ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी। 

View post on Instagram


डॉक्टर ने कहा, आप लोग सेफ रहो। अगर आपको लगता है कि आपको पिछले 1 साल में कोरोना नहीं हुआ और आप सुपर हीरो हो, आपकी इम्युनिटी बहुत अच्छी है। आपको कुछ नहीं होगा। ऐसा कुछ नहीं है। आप गलतफहमी में हो। हम लोग 35 साल के युवाओं को देख रहे हैं, जो वेंटिलेटर पर है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।