डोनाल्ड ट्रंप पर  चुनावी रैली के दौरान गोली चलने के बाद दुनिया भर में हड़कंप मच गया। इस घटना पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने रिएक्शन दिया। उन्होंने घटना को लेकर चिंता जाहिर की है।

PM Modi on Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान गोली चलाई गई। इस हमले में ट्रंप घायल हो गए हैं। हालांकि, उनकी स्थिति ठीक है। इस हमले पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि मेरे फ्रेंड, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई जगह नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

बिजनेस टायकून और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उस वक्त हमला हुआ, जब वो चुनावी रैली में भाषण दे रहे थे। तभी अचानक हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस हमले में गोली उनके दांए वाले कान पर जाकर लगी। उनके कान पर खून की छींटे दिखाई दे रहे है। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें स्टेज से उतार कर सुरक्षित लेकर चले गए। इसके बाद उनका मेडिकल ट्रीटमेंट किया गया। इस पर सीक्रेट सर्विस वालों ने कहा कि उनकी स्थिति सही है। वो खतरे से बाहर है। बता दें कि गोली लगने के तुरंत बाद मात्र 75 सेकंड के भीतर पूर्व राष्ट्रपति संभल गए और हाथों को हवा में लहराते हुए लोगों को अपनी हिम्मत दिखाई।

ये भी पढ़ें: अमेरिका: 'मुझे तुरंत पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है, घरघराहट की आवाज सुनी, गोली चली...' हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला रिएक्शन