नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को दो कैबिनेट मंत्री पद मिल सकते हैं। जदयू की ओर से इसके लिए ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर का नाम भेजा गया है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को जीत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने वाले हैं। इस बीच सबकी नजर इस बात पर है कि Modi 3.0 में किस पार्टी को कितने मंत्री पद मिलेंगे और किन नेताओं के सिर पर मंत्री का ताज सजेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बीज सूत्रों से जानकारी मिली है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को दो कैबिनेट मंत्री पद मिल सकते हैं। इसके लिए जदयू द्वारा अपने दो नेताओं ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर का नाम दिया गया है।

कर्पूरी ठाकुर के बेटे राम नाथ ठाकुर बन सकते हैं मंत्री

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में जदयू को दो मंत्री पद मिल सकते हैं। इसके लिए पार्टी ने दो सीनियर नेताओं ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर का नाम प्रस्तावित किया है। ललन सिंह बिहार के मुंगेर लोकसभा सीट जिते हैं। वहीं, राम नाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं। वह भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। यह फैसला शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंत्रिमंडल में स्थान तय करने के लिए हुई एनडीए की बैठक में लिया गया।

चार मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष पद की मांग कर रहे हैं चंद्रबाबू नायडू

लोकसभा चुनाव 2024 में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 12 सीटों पर जीत मिली है। एनडीए की एक और प्रमुख पार्टी चंद्रबाबू नायडू की TDP है। इसे 16 सीटों पर जीत मिली है। चंद्रबाबू चार मंत्री पद और लोकसभा अध्यक्ष पद की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बनने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी से सोचने-विचारने के लिए मांगा समय

किंग मेकर के रूप में उभड़े हैं नीतीश और नायडू

गौरतलब है कि 543 लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को अकेले दम पर बहुमत नहीं मिली है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह वह बहुमत से 32 सीट कम है। ऐसे में 16 सीट जीतने वाले चंद्रबाबू नायडू और 12 सीट जीतने वाले नीतीश कुमार किंगमेकर के रूप में सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने स्वीकार किया मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता, जानें भारत के लिए अहम है यह देश