Padma Awards 2025 में Nandamuri Balakrishna, Ajith Kumar, Shekhar Kapur, Arijit Singh और Ricky Kej को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। जानिए किन हस्तियों को मिला Padma Bhushan और Padma Shri सम्मान। 

Padma Awards 2025: सोमवार को पद्म पुरस्कारों से विभूतियों को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में एक भव्य आयोजन के दौरान सम्मानित किया गया। जानी-मानी हस्तियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। इस बार पद्म पुरस्कार पाने वालों में नंदमूरी बालकृष्णा, अजीत कुमार, शेखर कपूर, अरिजीत सिंह, रिकी केज शामिल रहे। ग़ज़ल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) को मरणोपरांत (Posthumous Honour) पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी ने ग्रहण किया।

Scroll to load tweet…

किन हस्तियों को मिला कौन सा पुरस्कार 

  • नंदमुरी बालकृष्णा (Nandamuri Balakrishna) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया। उन्होंने पारंपरिक आंध्र प्रदेश वेशभूषा में पुरस्कार ग्रहण किया।
  • अजित कुमार (Ajith Kumar) भी पद्म भूषण से नवाजे गए और उन्होंने फॉर्मल सूट पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया।
  • फिल्म निर्देशक शेखर कपूर (Shekhar Kapur) और अभिनेत्री शोभना (Shobhana) को भी पद्म भूषण प्रदान किया गया।
  • प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और संगीतकार रिकी केज (Ricky Kej) को पद्म श्री (Padma Shri) सम्मान मिला।

पद्म सम्मान 2025: किसे मिला पद्म विभूषण, भूषण और श्री? see full list

पद्मश्री 2025 पाने वाले देश के गुमनाम नायकों को क्यों चुना गया…देखें पूरी लिस्ट

Ajith Kumar और Shekhar Kapur ने जताई खुशी

अवॉर्ड्स की घोषणा जनवरी में हुई थी। इस दौरान अजित कुमार ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा था कि मैं इस प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार (Padma Award) को प्राप्त कर अत्यंत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

वहीं शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने एक्स (X, formerly Twitter) पर लिखा था कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है! मैं सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे पद्म भूषण (Padma Bhushan) के योग्य समझा। यह पुरस्कार मुझे फिल्म उद्योग और अपने देश की सेवा के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा। मैं भारत की फिल्मी जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि मैं हूं तो आप लोगों की वजह से हूं।

कला, खेल, चिकित्सा और व्यवसाय के क्षेत्र के दिग्गज भी हुए सम्मानित

Padma Awards 2025 में कला (Arts), खेल (Sports), चिकित्सा (Medicine), और व्यापार (Business) सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।