नई सरकार के गठन को लेकर सियासी दलों के बीच बैठकों का दौर चरम पर है। राज्यपाल द्वारा शिवसेना को सरकार बनाने का न्यौता मिलने के बाद से सीएम के नाम को लेकर तमाम चर्चाओं को बाजार गर्म है। शिवसेना द्वारा सीएम को लेकर पार्टी द्वारा कोई भी पत्ते नहीं खोले गए है।
बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
भाजपा द्वारा सरकार बनाने के इंकार के बाद शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने की तैयारी कर ली है। जिसके बाद मोदी सरकार में शिवसेना के इकलौते केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने सोमवार सुबह ट्वीट कर इस्तीफा देने का ऐलान किया है।
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का स्वास्थ्य कारणों से रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। जिसके बाद सभी लोगों ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बहुत ही खराब श्रेणी में पहुंच गई है। जिसका कारण पराली जलाए जाने की घटनाओं में फिर बढ़ोतरी बताई जा रही है। वायु गुणवत्ता निगरानी दल ने इसे और गंभीर स्थिति में होने की आशंका जाहिर की है।
भारतीय कानून देवी-देवताओं को जूरिस्टिक पर्सन (लीगल पर्सन) मानता है। भगवान को भी आम लोगों की तरह सभी कानूनी अधिकार होते हैं। सभी देवी देवता संपत्ति खरीद, बेंच और ट्रांसफर कर सकते हैं। देवी देवताओं के पास केस लड़ने का अधिकार भी होता है।
महाराष्ट्र में भाजपा के सरकार बनाने से मना करने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने शिवसेना को न्योता दिया है। शिवसेना ने सरकार बनाने की इच्छा जताई है। माना जा रहा है कि शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस समर्थन दे सकती है।
अभियान के तहत 10 हफ्ते तक हर रविवार सुबह दस बजे 10 मिनट के लिए लोगों को अपने घरों और आसपास जमा पानी को हटाना होता था, ताकि मच्छरों का लार्वा ना पनपे । डेंगू के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली पर गर्व है।
9 नवम्बर, 1989 को बर्लिन की दीवार तोड़ी गई थी। बर्लिन की दीवार वेस्ट बर्लिन और जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच एक अवरोध थी। इस दीवार ने 28 साल तक बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में बांटकर रखा।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जमशेदपुर ईस्ट से सीएम रघुवर दास चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में 13 युवा, 17 एसटी, 21 ओबीसी, 5 महिला और 6 एससी उम्मीदा हैं। भाजपा ने कुल 10 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है।