भूटान में शुक्रवार को भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की जान चली गई, जिसमें से एक पायलट का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश परमार था। शुक्रवार को ही रजनीश का जन्मदिन था। उनके पिता ने बेटे की शहादत पर कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है। कल उसका जन्मदिन था। हमने उसे सुबह बुलाया था लेकिन वह व्यस्त था। उसने बस कहा थैंक्स पापा, मैं शाम को आपसे बात करूंगा।