MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • Shimla Agreement : क्या है शिमला समझौता, जिसे रोक सकता है पाकिस्तान?

Shimla Agreement : क्या है शिमला समझौता, जिसे रोक सकता है पाकिस्तान?

Shimla Agreement: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत एक के बाद एक बड़े फैसले पाकिस्तान के खिलाफ ले रहा है। जिससे बौखलाए पड़ोसी मुल्क ने दोनों देशों के बीच सभी द्विपक्षीय समझौते स्थगित करने की बात कही है। इसमें शिमला समझौता भी है। जानें यह समझौता क्या है 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 24 2025, 06:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान
Image Credit : Asianet News

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत एक के बाद एक बड़े फैसले पाकिस्तान के खिलाफ ले रहा है। जिससे पड़ोसी मुल्क बौखला गया है और पड़ोसी मुल्क ने दोनों देशों के बीच सभी द्विपक्षीय समझौते स्थगित करने की बात कही है। इसमें शिमला समझौता भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
पाकिस्तान में बैठकों का दौर
Image Credit : Gemini

पाकिस्तान में बैठकों का दौर

गुरुवार को पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई नेशनल सिक्योरिटी कमेटी में यह फैसला लिया गया। पाकिस्तान का कहना है कि अगर भारत सिंधु जल समझौता रोकता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर की तरह ही माना जाएगा।

Related Articles

Related image1
27 अप्रैल तक भारत छोड़ दें पाकिस्तानी, दुश्मन के खिलाफ भारत का खतरनाक एक्शन
Related image2
पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित, पाकिस्तान बौखलाया, बोला- हर बूंद हमारा अधिकार
35
शिमला समझौता कब हुआ था
Image Credit : Social Media

शिमला समझौता कब हुआ था

भारत और पाकिस्तान में 2 जुलाई, 1972 को शिमला समझौता (Shimla Agreement) हुआ था। 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद पाकिस्तान के 90,000 से ज्यादा सैनिक भारत के कब्जे में आ गए थे। इस समझौते पर भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने साइन किए थे।

45
शिमला समझौता क्या है
Image Credit : Freepik

शिमला समझौता क्या है

शिमला समझौते के अनुसार, दोनों देश आपसी विवाद शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएंगे। दोनों देश युद्ध और बल के इस्तेमाल से बचेंगे। हर तरह के मुद्दे द्विपक्षीय वार्ता से ही हल किए जाएंगे। किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं होगी। युद्ध में कब्जा किए गए क्षेत्र वापस किए जाएंगे, पाकिस्तानी युद्धबंदियों को भारत छोड़ेगा। इसी समझौते के तहत भारत ने सभी युद्धबंदियों को रिहा किया था और करीब 13,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वापस किया था। इसी समझौते के तहत दोनों देशों ने 1949 के युद्ध विराम रेखा को नए नाम लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) को स्वीकार किया था।

55
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का एक्शन
Image Credit : Asianet News

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का एक्शन

मंगलवार, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 28 पर्यटकों को मार डाला। जिसके बाद भारत सरकार ने कड़े एक्शन लेते हुए पाकिस्तान पर 5 बड़े फैसले लिए, इनमें 1. सिंधु जल समझौता स्थगित करना। 2. अटारी-वाघा चेक पोस्ट बंद करना। 3. पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट रद्द। 4. दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा और सैन्य सलाहकारों को देश छोड़ना और अपने रक्षा सलाहकारों को इस्लामाबाद से बुलाना। 5. भारत-पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दिया है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
पहलगाम आतंकी हमला

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Karni Sena Clash: ‘मैंने ही तुम्हें अध्यक्ष बनवाया’, Ujjain Double Murder में सामने आई नई वजह
Recommended image2
Ankit Baliyan Murder: वायरल पोस्ट से लेकर आखिरी फोन कॉल तक, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग!
Recommended image3
Delhi Model Murder: CCTV में दिखा इमरान कौन? मुस्कान केस में जिम ट्रेनर की तलाश क्यों?
Recommended image4
Top News: नेपाल बाढ़ से भारत-चीन सीमा तक, US इमरजेंसी: 27 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें
Recommended image5
Bansuri Swaraj: बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलीं- 'आपकी महिला विरोधी सोच को चुनौती देती हूं'
Related Stories
Recommended image1
27 अप्रैल तक भारत छोड़ दें पाकिस्तानी, दुश्मन के खिलाफ भारत का खतरनाक एक्शन
Recommended image2
पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित, पाकिस्तान बौखलाया, बोला- हर बूंद हमारा अधिकार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved