प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पिछले 9 साल में 29 ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा 10 देशों ने 2025 में ही उन्हें सम्मानित किया है। पीएम मोदी को सबसे पहले 2016 में सऊदी अरब ने ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुल्ला अजीज से नवाजा था। 

PM Modi Highest Civilian Honours: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ओमान ने अपने दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान'से सम्मानित किया है। बता दें कि मई, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से उन्हें अब तक 29 देशों ने अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा है। यहां तक कि 2025 में ही मोदी को अब तक 9 अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जानते हैं उनके ग्लोबल अवॉर्ड्स के बारे में।

पीएम मोदी को अब तक मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान

किस देश ने सम्मानित कियाअवॉर्ड का नामकब मिला
1- सऊदी अरबऑर्डर ऑफ किंग अब्दुल्ला अजीज3 अप्रैल, 2016
2- अफगानिस्तानऑर्डर ऑफ अमानुल्लाह खान4 जून, 2016
3- फिलिस्तीनऑर्डर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन10 फरवरी, 2018
4- मालदीव्सऑर्डर ऑफ इज्जुदीन8 जून, 2019
5- संयुक्त अरब अमीरातऑर्डर ऑफ जायद24 अगस्त, 2019
6- बहरीनऑर्डर ऑफ द रेनेसां24 अगस्त, 2019
7- अमेरिकालीजन ऑफ मेरिट21 दिसंबर, 2020
8- फिजीऑर्डर ऑफ फिजी22 मई, 2023
9- पापुआ न्यूगिनीऑर्डर ऑफ लॉगोहु22 मई, 2023
10- रिपब्लिक ऑफ पलाऊएबाक्ल अवॉर्ड22 मई, 2023
11- इजिप्टऑर्डर ऑफ द नील25 जून, 2023
12- फ्रांसलीजन ऑफ ऑनर14 जुलाई, 2023
13- ग्रीसऑर्डर ऑफ ऑनर25 अगस्त, 2023
14- भूटानऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग22 मार्च, 2024
15- रूसऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू9 जुलाई, 2024
16- नाइजरऑर्डर ऑफ द नाइजर17 नवंबर, 2024
17- डोमिनिकाडोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर20 नवंबर, 2024
18- गुयानाऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ गुयाना20 नवंबर, 2024
19- कुवैतऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट22 दिसंबर, 2024
20- बारबाडोसऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस5 मार्च, 2025
21- मॉरीशसऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन11 मार्च, 2025
22- श्रीलंकाश्रीलंका मित्र विभूषण5 अप्रैल, 2025
23- साइप्रसऑर्डर ऑफ मकारियोस III16 जून, 2025
24- घानाऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना2 जुलाई, 2025
25- त्रिनिदाद एंड टोबैगोऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो4 जुलाई, 2025
26- ब्राजीलऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस8 जुलाई, 2025
27- नामीबियाऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस9 जुलाई, 2025
28- इथियोपियाग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया16 दिसंबर, 2025
29- ओमान'द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान'18 दिसंबर, 2025

पीएम मोदी ने किया जॉर्डन, इथियोपिया, ओमान का दौरा 

बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीनों ही देशों के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें कई बड़े व्यापारिक समझौते भी हुए। पीएम मोदी ने इन देशों के बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अली तो खुद उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे और बाद में अपनी गाड़ी में बैठाकर ड्राइव करते हुए होटल तक ले गए।