लक्षद्वीप के कवारत्ती पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। केंद्र शासित राज्य में पहुंचे पीएम मोदी का यहां भव्य स्वागत किया गया।

PM Modi Lakshadweep visit: पीएम नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को लक्षद्वीप की यात्रा पर थे। लक्षद्वीप के कवारत्ती पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। केंद्र शासित राज्य में पहुंचे पीएम मोदी का यहां भव्य स्वागत किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी 2 जनवरी को लक्षद्वीप पहुंचे थे। 3 जनवरी बुधवार को उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में करीब 1150 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी या उद्घाटन किया।

लक्षद्वीप अने संभावनाओं से भरा पड़ा है: पीएम मोदी

लक्षद्वीप में प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप अनेक संभावनाओं से भरा पड़ा है। आजादी के बाद से ही लक्षद्वीप के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन अब हमारी सरकार यहां की चुनौतियों को दूर करने का काम कर रही है। लक्षद्वीप विकसित भारत का अभिन्न अंग होगा।