
Independence Day 2025: PM Modi ने 12वीं बार लाल किले से फहराया तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किला की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा झंडा फहराया है। इसके साथ ही 21 तोपों की सलामी दी गई। वायुसेना के दो Mi-17 हेलिकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा की है। एक पर ऑपरेशन सिंदूर और दूसरे पर तिरंगा झंडा लगा था। पीएम मोदी ने इसके बाद लोगों को संबोधित भी किया।