प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 6.1 लाख लाभार्थियों के खाते में 2691 करोड़ रु की राशि जारी करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 6.1 लाख लाभार्थियों के खाते में 2691 करोड़ रु की राशि जारी करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6.1 लाख लोगों में 5.30 लाख ऐसे होंगे, जिन्हें पहली किस्त मिलेगी। वहीं, 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त मिलेगी। इन्हें पीएमएवाई-जी की पहली किस्त मिल चुकी है। 

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण
पीएम मोदी ने 2022 तक सभी को घर दिए जाने का ऐलान किया था। इसके तहत 20 नवंबर, 2016 को पीएमएवाई-जी योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत अब तक 1.26 करोड़ घर पहले ही बनाए जा चुके हैं। पीएमएवाई-जी के अंतर्गत मैदानी इलाकों में प्रत्येक लाभार्थी को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए जबकि पहाड़ी क्षेत्रों (पूर्वोत्तर राज्यों/ दुर्गम स्थानों/ जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्रों/ आईएपी/ एलडबल्यूई जिलों) के लोगों को 1.30 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है।

पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों को घर के अलावा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस) के अंतर्गत अकुशल कामगार श्रेणी के तरह भी मदद दी जाती है। साथ ही शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी), एमजीएनआरईजीएस या अन्य श्रोतों से 12,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना को केंद्र सरकार और राज्यों तथा केंद्र शासित सरकारों की अन्य योजनाओं के साथ भी जोड़ा गया है। इसके तहत लाभार्थी को एलपीजी कनेक्शन का लाभ देने के लिए उज्ज्वला योजना, बिजली कनेक्शन, और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन इसमें शामिल किया गया है।