प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने स्वामी विवेकानंद को याद किया है। विवेकानंद ने आज ही के दिन शिकागो में अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था। उनके संबोधन ने दुनिया को भारत की संस्कृति और लोकाचार की एक झलक दी। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को गांधीवादी नेता विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन की शुरुआत की थी। मोदी ने ट्वीट किया कि उनका जीवन गांधीवादी सिद्धांतों की अभिव्यक्ति था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को भी याद किया है। 11 सितंबर 1893 को उन्होंने अमेरिका के शिकागो में अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था। प्रधानमंत्री ने विवेकानंद के भाषण को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि आज ही के दिन 1893 में उन्होंने शिकागो में अपने सबसे उत्कृष्ट भाषणों में से एक दिया था। उनके संबोधन ने दुनिया को भारत की संस्कृति और लोकाचार की एक झलक दी।

Scroll to load tweet…

विश्व धर्म महासभा में स्वामी विवेकानन्द ने दिया था भाषण
गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में साल 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में चर्चित भाषण दिया था। 

यह भी पढ़ें- जब लोग मोदी की मां से पूछते हैं आपका बेटा PM है, गर्व होता होगा..बहुत गहरा होता है हीराबेन का जवाब

स्वामी विवेकानंद से प्रभावित हैं नरेंद्र मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित हैं। वह अपने भाषण में विवेकानंद का जिक्र करते रहे हैं। मोदी आर्काइव नाम के एक ट्विटर हैंडल से 1985 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुणे में संघ शिक्षा वर्ग में दिए गए भाषण का ऑडियो शेयर किया गया है। इसमें नरेंद्र मोदी विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण के बारे में बात करते सुने जा सकते हैं।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस से की बात: दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती पर बल