प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से लौटते वक्त 26 अगस्त को बेंगलुरु जाकर इसरो के वैज्ञानिकों को मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई देंगे। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने बेंगलुरु जाएंगे। नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए हैं। यहां से वह 25 अगस्त को ग्रीस जाएंगे। ग्रीस से लौटते वक्त नरेंद्र मोदी बेंगलुरू जाएंगे। वह मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देंगे। वह मिशन चंद्रयान-3 के लिए काम करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रीस से लौटते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 6:00-6:30 बजे तक एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने सड़क मार्ग से जाएंगे। प्रधानमंत्री सुबह 8:35 बजे दिल्ली से लिए उड़ान भरेंगे। उनका विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर 11:35 बजे पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-2 की असफलता से सीख लेकर ISRO ने रचा इतिहास, चांद पर मानव बस्ती बसाने में मदद करेगा चंद्रयान-3

सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर दी इसरो प्रमुख को बधाई

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को बधाई दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी गुरुवार को इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से मुलाकात की और उन्हें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी।

Scroll to load tweet…

डीके शिवकुमार ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बेंगलुरु स्थित इसरो के मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। शिवकुमार ने वैज्ञानिकों से कहा, "विक्रम लैंडर को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारने की आपकी उपलब्धि सराहनीय है। आप भारत का गौरव हैं। परियोजना के लिए कड़ी मेहनत करने वाले इसरो के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के प्रयास अविस्मरणीय हैं। इसरो को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई।"

यह भी पढ़ें- साइकिल से चांद तक: चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही वायरल हुई साइकिल पर रॉकेट के पुर्जे ले जाते इसरो के वैज्ञानिक की तस्वीर