प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटोशॉप की हुई फोटो को फेसबुक पर डालना एक पुलिसवाले को महंगा पड़ गया। फेसबुक पर पोस्ट करने वाले दारोगा आनंद गौतम को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सुल्तानपुर (यूपी). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटोशॉप की हुई फोटो को फेसबुक पर डालना एक पुलिसवाले को महंगा पड़ गया। फेसबुक पर पोस्ट करने वाले दारोगा आनंद गौतम को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोटोशॉप तस्वीरें पोस्ट कीं
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि कादीपुर कोतवाली में तैनात दारोगा आनन्द गौतम ने अपने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई तस्वीरें फोटोशॉप करके पोस्ट की थीं। उसने गृहमंत्री, भाजपा और आरएसएस पर भी अभद्र टिप्पणियां की थीं। 

पोस्ट की गईं फोटो आपत्तिजनक
दारोगा ने सरकार पर जाति विशेष के विरोध में काम करने का आरोप भी लगाया था। सोशल मीडिया पर नजर रख रही साइबर सेल ने पुलिस अधीक्षक को दारोगा आनंद गौतम की पोस्ट के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दारोगा को निलंबित कर दिया गया । उन्होंने कहा कि दारोगा द्वारा किए जा रहे पोस्ट बेहद आपत्तिजनक हैं और पुलिस सेवा नियमावली के विपरीत हैं। साथ ही यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।