पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी है। वहीं, गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। दरअसल, इसी हफ्ते की शुरुआत में फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री नारायणसामी फेल हो गए थे।

नई दिल्ली. पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी है। वहीं, गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। दरअसल, इसी हफ्ते की शुरुआत में फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री नारायणसामी फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, इसके बाद विपक्षी पार्टी AIADMK ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी। 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित ना कर पाने के बाद सीएम नारायणसामी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की सिफारिश पर मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेज दिया था। 

किसी ने पेश नहीं किया सरकार बनाने का दावा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि नारायण सामी के इस्तीफे के बाद किसी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया। इसके बाद एलजी ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश की। इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास मंत्रिमंडल ने भेज दिया था। अब उनकी मंजूरी के बाद विधानसभा भंग हो गई। 

इन विधायकों के इस्तीफे के बाद गिरी सामी सरकार 
हाल ही में कांग्रेस के के. लक्ष्मीनारायणन और डीएमके के के. वेंकटेशन ने इस्तीफा दिया था। इससे पहले ए. जॉन कुमार, ए. नमस्सिवम, मल्लादी कृष्णा राव और ई थेपयन्थन ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी।