अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का दौरा विवादों में घिर गया है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों के सिर फोड़ दिए। यह मामला #प्रियंका गांधी शर्म करो Twitter पर ट्रेंड पकड़ गया है।

लखनऊ. उत्तर कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचीं। इस दौरान लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान से पहुंचे बेरोजगारों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। कइयों के सिर फोड़ दिए। ये बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे। यह मामला Twitter पर #प्रियंका गांधी शर्म करो के साथ ट्रेंड कर रहा है।

राजस्थान सरकार ने खींचे हाथ
हैरानी की बात यह है कि इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया कि पार्टी किसी भी सरकार की हो, लेकिन सबको नौकरी देना मुमकिन नहीं है। बता दें कि बेरोजगार पिछले कई दिनों से दिल्ली और जयपुर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच 100 से अधिक बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद लखनऊ दौरे पर हैं।

pic.twitter.com/D74xMvz7OJ

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
कानून व्यवस्था पर दो घंटे मौन पर बैठी प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर हमला कर कहा- यह कैसा विकासवाद

pic.twitter.com/fE1xSfL3P6

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/qqP1kJXLg0

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/JSFuUcRNg8

Scroll to load tweet…