इस गणतंत्र दिवस पर लड़ाकू विमान राफेल को भी शो में शामिल किया जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा, जब राफेल का प्रदर्शन सार्वजनिक किया जाएगा। राफेल को 2019 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

नई दिल्ली. बेशक कोरोनाकाल के कारण इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पहले वर्षों जैसी भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। लेकिन इस बार कुछ खास होने जा रहा है। इस बार की परेड में भारतीय वायु सेना की शान राफेल भी शो में शामिल किया जा रहा है। भारतीय वायु सेना मेक इन इंडिया थीम के तहत कुछ लड़ाकू विमानों को शो में शामिल करेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब राफेल का सार्वनजिक प्रदर्शन होगा। राफेल को 2019 में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा होगा शो
इस बार की परेड में 42 विमान फ्लाइट पास्ट में शामिल होंगे। इनमें राफेल के अलावा सुखोई-30, मिग-29, जगुआर आदि शामिल हैं। वहीं, चिनकू ट्रांसपोर्ट हेलिकाप्टर अपाचे कॉम्बेट हेलिकॉप्टर सी 130 जे ट्रांसपोर्ट विमान भी शामिल होंगे। चिनकू अमेरिका मेड है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। आतंक गतिविधियों के मद्देनजर दिल्ली में चौकसी बरती जा रही है। जगह-जगह आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं। अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और नाइजीरियन पकड़े जा रहे हैं।

बता दें कि भारत ने 36 राफेल विमान खरीदे हैं। इनमें 30 विमान लड़ाकू, जबकि छह प्रशिक्षक हैं। ये अंबाला एयरबेस का हिस्सा हैं। यह भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस है। यहां से भारत-पाकिस्तान सीमा महज 220 किलोमीटर दूर है।