संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भाजपा नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बताया। राहुल ने लिखा, आतंकी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया।  

नई दिल्ली. संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भाजपा नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बताया। राहुल ने लिखा, आतंकी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। भारतीय संसद के इतिहास में यह सबसे दुखद दिन है। 

Scroll to load tweet…

क्या था मामला?
बुधवार को संसद सत्र के दौरान द्रमुक सांसद ए. राजा ने अपनी राय रखते हुए एसपीजी बिल संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दे रहे थे, इसी बयान के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने उनको टोकते हुए कहा था, आप 'देशभक्त' नाथूराम गोडसे का नाम मत लीजिए।

संसद में दूसरे दिन हुआ हंगामा
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने वाली सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर संसद में दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने सदन में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देते हुए इस पर चर्चा करने की मांग की। वहीं स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, प्रज्ञा के बयान को रिकॉर्ड से हटवा दिया है। इस पर क्यों चर्चा करें। लेकिन इस दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया
प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर गुरुवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने इस पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देते हुए चर्चा की मांग की। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने की बात तो दूर हम उन्हें देशभक्त मानने की सोच की भी निंदा करते हैं। महात्मा गांधी हम लोगों के आदर्श हैं।वे पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और भविष्य में भी मार्गदर्शक रहेंगे। उनकी विचारधारा उस समय भी प्रासंगिक थी, आज भी है और आगे भी रहेगी।

Scroll to load tweet…

प्रज्ञा ने दी सफाई

Scroll to load tweet…