भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। आज लॉकडाउन का 6वां दिन है। इस दौरान भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने एक बार फिर लोगों से घरों पर रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। आज लॉकडाउन का 6वां दिन है। इस दौरान भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने एक बार फिर लोगों से घरों पर रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा नेता ने एक वीडियो जारी कर बताया कि कोरोना के खिलाफ यह लॉकडाउन कितना जरूरी है। उन्होंने कहा, कई लोग पूछ रहे हैं कि लॉकडाउन क्यों जरूरी है? या लॉकडाउन को 21 दिन का क्यों रखा गया? 

Scroll to load tweet…

लॉकडाउन आखिरी रास्ता- राजीव चंद्रशेखर
उन्होंने कहा, लॉकडाउन आखिरी रास्ता है कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए, इसलिए इसको मानना जरूरी है। यह असुविधाजनक और कष्ट भरा हो सकता है फिर भी हमें इसका पालन करना है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के 6 दिन में ही कोरोना के मामलों में कमी आई है। इसलिए अगर हम 15 दिन और इसका पालन ठीक ढंग से करते हैं तो यह इसकी संभावनाएं हैं कि कोरोना के फैलने की दर में काफी कमी आएगी। कोरोना वायरस को लॉकडाउन का पालन कर हराया जा सकता है। एक साथ आकर हम इसे हरा सकते हैं। इसलिए इसका पालन करें, घर पर रहें और सुरक्षित रहें।