अयोध्या में हुई भाजपा की हार पर रामायण में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का आक्रोश फूट पड़ा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जनता ने सच्चे राजा के साथ विश्वास घात किया है।

अयोध्या. अयोध्या में इसी साल भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस ऐतिहासिक दिन का देशभर में उत्सव मनाया गया था। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने से हिंदुओं का इंतजार खत्म हुआ था। ऐसे में माना जा रहा था कि आयोध्या में भाजपा की प्रचंड बहुमतों से जीत होगी। लेकिन वहीं से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आम से लेकर खास तक हर किसी का आक्रोश अयोध्या की जनता पर फूट रहा है। इसी बीच प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल रामायण में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी सोशल मीडिया पर अयोध्या की जनता को आड़े हाथ लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अयोध्या से हारी भाजपा

दरअसल 4 जून को आए लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में अयोध्या से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को करीब 54567 वोटों से हराया है। अयोध्या में हालही राम मंदिर बनने के बाद भी भाजपा की हार ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। ये झटका सिर्फ भाजपा को ही नहीं बल्कि देशभर के हिंदूओं को लगा है। यही कारण है​ कि सोशल मीडिया से लेकर जुबानी रूप से भी लोग अयोध्या की जनता को धिक्कार रहे हैं।

Scroll to load tweet…

कंगना रानौत और अरुण गोविल को दी शुभकामनाएं

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीती कंगना रनौत और यूपी की मेरठ सीट से जीते अरुण गोविल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं इन दोनों को बहुत पसंद करता हूं। कंगना जी नारी शक्ति हैं। इसी के साथ उन्होंने अयोध्या में आए परिणाम पर कहा कि चुनाव रिजल्ट देखकर बहुत दुख हुआ, इसलिये में कहता था वोट दो वोट दो, लेकिन किसी ने नहीं सुना। अब गठबंधन की सरकार बनेगी। क्या ये गठबंधन की सरकार पूरे पांच साल चलेगी।

यह भी पढ़ें : खुदाई करते ही निकला खजाना, लूटने के लिए लगी लोगों की भीड़