सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के अधिकार क्षेत्र को लेकर नया फरमान सुनाया है। अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके साथ ही पीएमएलए प्रोविजन में भी बदलाव किया है। 

नई दिल्ली। ईडी का खतरा सभी पार्टी नेताओं को इन दिनों सता रहा था, लेकिन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से उनको राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया है कि मनी लॉड्रिंग केस में ईडी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। कोर्ट ने कहा है कि यदि ईडी को किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लेना है तो उसे पहले संबंधिक कोर्ट में एप्लीकेशन देनी होगी। यदि कोर्ट को आवेदन ठीक लगा तो वह संतुष्ट हुई तो कोर्ट ईडी को आरोपी की हिरासत देगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समन पर कोर्ट में पेश आरोपी को हिरासत में नहीं मान सकते 
सुप्रीम कोर्ट केजस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि यदि कोई आरोपी किसी समन के मामले में विशेष अदालत में पेश हुआ है तो उसे हिरासत में होना नहीं माना जा सकता है। समन पर पेश हुए आरोपी को उसे जमानत के लिए आवेदन की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आरोपी पर पीएमएलए कानून के सेक्शन 45 की जुड़वा शर्त लागू नहीं होती हैं।