मिजोरम में रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। पुल का निर्माण आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में किया जा रहा है।

आइजोल। मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां रेलवे द्वारा बनाए जा रहे पुल का हिस्सा गिर गया, जिससे 17 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोग मजदूर थे। हादसे के वक्त मौके पर 35-40 मजदूरों के काम करने की जानकारी मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुल के पांच पिलर बने हैं। पिलर नंबर 3-4 के बीच का हिस्सा ढह गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया है कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पर जा रहे हैं।

सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुल आइजोल को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए बनाया जा रहा है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "आइजोल के निकट सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज ढहने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हुई है। बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं। बचाव अभियान में मदद के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सामने आए हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।"

Scroll to load tweet…

पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। PMO ने ट्वीट किया, "मिजोरम में हुए पुल हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोया है उनके प्रति संवेदनाएं। मेरी कामना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों। राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित हुए लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।"

Scroll to load tweet…