केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की शनिवार देर रात को नई दिल्ली के एक अस्पताल में हार्ट सर्जरी की गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने ट्वीट कर बताया कि 'पिछले कईं दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।' 

नई दिल्ली. कई दिनों से बीमार चल रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की शनिवार देर रात को नई दिल्ली के एक अस्पताल में हार्ट सर्जरी की गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। चिराग ने ट्वीट कर बताया कि 'पिछले कईं दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।' चिराग पासवान ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कुछ हफ्तों के बाद उनके पिता का एक और ऑपरेशन करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

मालूम हो कि आगामी बिहार चुनाव के अहम मौके पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान बीमार चल रहे हैं। रामविलास पासवान की बीमारी की वजह से शनिवार को होने वाली एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक भी टाल दी गई थी। शनिवार को जब एलजेपी की मीटिंग होनी थी उसी दौरान राम विलास पासवान की सेहत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद पार्टी की मीटिंग छोड़कर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान अपने पिता को देखने अस्पताल चले गए। 

अकेले चुनाव लड़ सकती है एलजेपी

बता दें कि बिहार चुनाव का नामांकन शुरू होने के बावजूद बीजेपी, एलजेपी और जेडीयू में में सीट शेयरिंग को लेकर अब तक बात नहीं बन पाई है। सूत्रों की माने तो एलजेपी बिहार में अकेले चुनाव भी लड़ सकती है। एलजेपी 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर सकती है। पहली सूची में 56 प्रत्याशियों का नाम हो सकता है। चुनाव के दौरान एलजेपी का NDA से अलग होना बिहार में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है