Uttarakhand Election 2022 Opinion poll : 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा को 34 से 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस यहां पर 24 से 33 सीटों तक सिमट रही है। आम आदमी पार्टी भी यहां चुनाव लड़ रही है। उसके खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं, जबकि निर्दलीय भी 2 सीट तक जीत सकते हैं। 

देहरादून। उत्तराखंड चुनावों को लेकर इंडिया टीवी, जन की बात का ओपीनियन पोल सामने आया है। 21 दिसंबर 2021 से 9 जनवरी 2022 तक किए गए इस ओपिनियन पोल में 18 से लेकर 45 प्लस तक हर आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। 5000 लोगों के बीच हुए पोल में उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाती दिख रही है। ओपीनियन पोल के मुताबिक भाजपा पूर्ण बहुमत से यहां सरकार बना सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस पार्टी को कितनी सीटें 



ओपीनियन पोल के नतीजों के मुताबिक 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा को 34 से 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस यहां पर 24 से 33 सीटों तक सिमट रही है। आम आदमी पार्टी भी यहां चुनाव लड़ रही है। उसके खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं, जबकि निर्दलीय भी 2 सीट तक जीत सकते हैं। 

वोट प्रतिशत में भी भाजपा कांग्रेस से आगे
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही भाजपा उत्तराखंड में 38फीसदी वोट पा सकती है। हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस को यहां 36 प्रतिशत तक वोट हासिल हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन भी यहां अच्छा माना जा रहा है। उन्हें 13 प्रतिशत तक वोट मिलने की संभावना दिख रही है। अन्य दलों और निर्दलीयों को यहां 11 फीसदी और मायावती की बसपा को 2 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। 

सरकार का काम अच्छा
उत्तराखंड में सबसे ज्यादा 40 फीसदी लोगों का मानना है कि राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है। 35 प्रतिशत लोगों ने भाजपा सरकार के कामकाज को औसत माना है, जबकि 25 प्रतिशत लोगों का कहना है कि सरकार का कामकाज ठीक नहीं है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने यहां कई परियोजनाएं शुरू की हैं। चारधाम प्रोजेक्ट समेत कई राजमार्ग बनने से यहां आवागमन की सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। इसे लेकर यहां के मतदाताओं की राय सरकार के बारे में बेहतर है। 

चुनाव के ये मुख्य मुद्दे 

मुद्दे प्रतिशत 
पलायन 40%
विकास 25%
स्वास्थ्य 15%
शिक्षा 10%
भ्रष्टाचार 10% 

किसे किस जाति के कितने वोट
उत्तराखंड में ब्रह्मणों के 48 प्रतिशत वोट भाजपा के पाले में जाते दिख रहे हैं। यहां के वोटरों की यही राय है। 35 प्रतिशत ब्राह्मण वोट कांग्रेस भी ले जा सकती है। 10 प्रतिशत लोगों का कहना है कि अभी तय नहीं है कि ब्राह्मणों के वोट किसे मिलेंगे, जबकि 7 फीसदी ब्राह्मण वोट अन्य के खाते में जा सकते हैं। 

उत्तराखंड में किस पार्टी को किसके कितने प्रतिशत वोट 



यह भी पढ़ें
UP Opinion Poll 2022 : वोटरों को भाजपा पर भरोसा, 56% लोगों की पसंद योगी आदित्यनाथ, मोदी का भी जादू चलेगा