संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। विपक्ष लगातार प्रज्ञा के बहाने भाजपा पर निशाना साध रहा है। 

भोपाल. संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। विपक्ष लगातार प्रज्ञा के बहाने भाजपा पर निशाना साध रहा है। साथ ही विपक्ष की मांग है कि प्रज्ञा ठाकुर की सदस्यता रद्द हो। लेकिन इसी बीच कांग्रेस विधायक ने भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर विवादास्पत बयान दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, मध्यप्रदेश के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को धमकी दी। दांगी ने कहा, 'प्रज्ञा ठाकुर कभी आई तो उसका पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा जला भी देंगे।''

Scroll to load tweet…

क्या था मामला?
बुधवार को संसद सत्र के दौरान द्रमुक सांसद ए. राजा ने अपनी राय रखते हुए एसपीजी बिल संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दे रहे थे, इसी बयान के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने उनको टोकते हुए कहा था, आप 'देशभक्त' नाथूराम गोडसे का नाम मत लीजिए।

संसद में हुआ हंगामा
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने वाली सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर संसद में दो दिन से हंगामा हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी सफाई देनी पड़ी। उन्होंने गुरुवार को कहा, नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने की बात तो दूर हम उन्हें देशभक्त मानने की सोच की भी निंदा करते हैं। महात्मा गांधी हम लोगों के आदर्श हैं।वे पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और भविष्य में भी मार्गदर्शक रहेंगे। उनकी विचारधारा उस समय भी प्रासंगिक थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की समिति से भी हटा दिया गया। 

राहुल ने प्रज्ञा को बताया आतंकी
इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने भी प्रज्ञा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भाजपा नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बताया। राहुल ने लिखा, आतंकी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। भारतीय संसद के इतिहास में यह सबसे दुखद दिन है।