पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के चलते मौसम में जबर्दस्त बदलाव आया है। दिल्ली में सोमवार सुबह कई हिस्सों और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। कई जगह पेड़ उखड़ गए। इससे बिजली गायब हो गई। खराब मौसम के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं। 

नई दिल्ली. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद दिल्ली ने सोमवार तड़के काफी 'कूल' महसूस किया। दक्षिण-पश्चिम मानसून(South west monsoon) की गतिविधियों के चलते देशभर में लू(heat wave) थम गई। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के चलते मौसम में जबर्दस्त बदलाव आया है। दिल्ली में सोमवार सुबह कई हिस्सों और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। कई जगह पेड़ उखड़ गए। इससे बिजली गायब हो गई। खराब मौसम के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने यात्रियों से उड़ानों की अपडेट जानकारी लेने के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने को कहा है, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। 
फोटो क्रेडिट- Devendra Kumar(twitter)

ऐसा रहेगा आजकल का मौसम 
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, आजकल में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ती रहेंगी। IMD ने एक tweet करके पहले ही चेतावनी दी थी कि आंधी से नुकसान हो सकता है। यातायात पर असर पड़ेगा। सुबह दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में 60-90 किमी / घंटा की गति के साथ मध्यम तीव्रता की बारिश के बीच हवाओं ने अपना असर दिखाया। कुछ जगहों पर आंधी के साथ भारी बारिश भी हुई। इससे पेड़ उखड़ गए, रास्ते जाम हो गए।

अगले 3-4 दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली को भीषण गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का टेम्परेचर 40 डिग्री को छू रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक गिर जाएगा। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर(skymet weather) के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से राहत देते रहेंगे। एक सप्ताह तक लू भी नहीं चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई को भी दिल्ली में बारिश और आंधी के आसार हैं। 25 मई को यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि 26 मई से तापमान फिर 40 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। यह 28 मई तक ऐसे ही तेवर रखेगा। बता दें कि मई में दिल्ली में अभी तक 2.2 एमएम ही बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि पिछले कई सालों में मई में यह सबसे कम बारिश है।

pic.twitter.com/PnHtjCYInY

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/ppTsYo5J7i

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/eD4DJUtJEM

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
Weather report: पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, पूरे देश से लू गायब, पर कुछ राज्यों में आंधी-ओलों का अलर्ट
Assam Flood: 10 फोटो में देखें असम में बाढ़ से तबाही का मंजर, 18 की मौत; 7 लाख से ज्यादा लोग बेघर