Weather Update 11 October: दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा, जो सर्दी के आने का संकेत है। मौसम में बदलाव के साथ ही शहर में हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है। 

Weather Update 11 October: देश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में हल्की धूप से गरमाहट महसूस हो रही है लेकिन शाम होते ही ठंडक का एहसास होने लगता है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। दिवाली से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में मॉनसून की वापसी के कारण तापमान गिर रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया, जो ठंड के आने का संकेत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

11 अक्टूबर को भी दिल्ली में मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। पिछले साल इसी समय तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर अभी भी जारी है। शुक्रवार को कोलकाता में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने की आशंका है। आने वाले दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। शनिवार सुबह तक कोलकाता और दक्षिण बंगाल के एक-दो हिस्सों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: तालिबान मंत्री ने भारत में बैठकर पाकिस्तान को दी चेतावनी, अफगानों की हिम्मत की परीक्षा मत लो

यूपी में कैसा रहेगा मानसून का हाल

मॉनसून उत्तर भारत से धीरे-धीरे विदा हो रहा है। 10 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों से मॉनसून जा चुका है। अगले 3-4 दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों से भी मॉनसून विदा हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में नागालैंड, पूर्वी असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 11 और 12 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में तेज धूप और गर्मी रहेगी। 13, 14 और 15 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।