विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नाम पर फैसला करने के लिए आज दिल्ली में बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सुवेंदु अधिकारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंच गए हैं। 

नई दिल्ली. विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नाम पर फैसला करने के लिए आज दिल्ली में बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सुवेंदु अधिकारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंच गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुनावों के लिए लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए हो रही ये बैठक

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए ये बैठक कर रही है। पार्टी ने बुधवार को असम के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसी तरह पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। एक दिन पहले शुक्रवार शाम को गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रल्हाद जोशी, वी मुरलीधरन, पार्टी के बीएल संतोष और केरल बीजेपी प्रमुख बैठक में उपस्थित थे।

Scroll to load tweet…

इस दिन होगा चुनाव 

असम में 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा, पहले चरण के तहत राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान संपन्न होगा।

वहीं, बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। पिछले चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और भाजपा ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी, अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी। यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। साथ ही पुदुचेरी, केरल और तमिलनाडु में एक ही चरण में छह अप्रैल को चुनाव होंगे। पांचों राज्यों के परिणाम 2 मई को आएंगे।