सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्यपाल से राजभवन में मिला। विधायकदल के इस प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल में हिंसा की विभिन्न घटनाओं के बारे में बताया और उस पर चिंता जताई।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। हाथ जोड़कर राज्यपाल ने अपील किया कि हम खून से सना बंगाल नहीं चाहते हैं। इस धरती पर हिंसा की कोई जगह नहीं है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ेंः मुंबई में Marijuana केक बेकरी का किया भंड़ाफोड़, NCB ने महिला समेत तीन को किया अरेस्ट

Scroll to load tweet…

राज्यपाल ने रबिद्रनाथ टैगोर की बातें याद दिलाई

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि रबिद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि जहां मन भय से मुक्त होगा वहां सिर गर्व से उंचा होता है। लेकिन मैं जानता हूं कि यहां किसी का मन भय से मुक्त नहीं है। सब डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः Good News धारावी हो गई कोरोना मुक्त, एशिया के सबसे बड़े स्लम में जीरो कोविड केस

आज भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिला है राज्यपाल से 

सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्यपाल से राजभवन में मिला। विधायकदल के इस प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल में हिंसा की विभिन्न घटनाओं के बारे में बताया और उस पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद राज्यपाल ने बंगाल की हिंसा पर बयान दिया है। 

यह भी पढ़ेंः मास्क सही पहनने के लिए टोका तो मुंह पर दिया थूक, कोर्ट ने दी दस साल की सजा