S-500 रूसी एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे हाइपरसोनिक मिसाइलों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे स्टील्थ विमानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। भारत इसे खरीदने को इच्छुक है। जानें इसकी खास बातें...

S-500 Air Defence System: मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूस से खरीदे गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने गेम चेंजर रोल निभाया था। इसे देखते हुए S-400 के और अधिक यूनिट खरीदने को लेकर रूस के साथ बात चल रही है। भारत की नजर नए रूसी एयर डिफेंस सिस्टम S-500 पर भी है। आइए जानते हैं S-500 क्या है और S-400 की तुलना में कितना बेहतर है।

अगली पीढ़ी का एयर डिफेंस सिस्टम है S-500

S-500 को मुख्य रूप से परमाणु हमला करने में सक्षम मिसाइलों को रोकने के लिए बनाया गया है। यह हाइपरसोनिक मिसाइल को हवा में नष्ट कर सकता है। स्टील्थ विमानों को भी मार गिरा सकता है। यह अगली पीढ़ी का एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे प्रोमेथियस के नाम से भी जाना जाता है। इसे हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल, हाई स्पीड ड्रोन और LEO (Low Earth Orbit) उपग्रहों जैसे उभरते खतरों का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है। S-400 से उपग्रह को निशाना नहीं बनाया जा सकता।

S-500 मिसाइल सिस्टम की खास बातें

  • टारगेट टाइप: बैलिस्टिक मिसाइल, हाइपरसोनिक टारगेट, लड़ाकू विमान, विमान, ड्रोन, धरती से कम ऊंचाई पर मौजूद उपग्रह और अंतरिक्ष में मौजूद हथियार।
  • टारगेट पता लगाने का रेंज: बैलिस्टिक मिसाइल का पता 2,000 km तक लगा सकता है। दूसरे हवाई टारगेट का पता 800km तक लगाता है।
  • टारगेट नष्ट करने का रेंज: बैलिस्टिक मिसाइल को 600 km दूर जाकर खत्म कर सकता है। दूसरे हवाई टारगेट को 400 km तक निशाना बनाता है। इसके मिसाइल 180–200 km ऊंचाई तक मार करते हैं।
  • मिसाइल के प्रकार: 40N6M मिसाइल 400 km तक मार करता है। 77N6 मिसाइल का रेंज 600km है।
  • एक बार में कितने टारगेट नष्ट कर सकता है: S-500 के एक यूनिट से एक बार में 10 टारगेट तबाह कर सकते हैं।
  • रिस्पॉन्स टाइम: 3-4 सेकंड में टारगेट ट्रैक और मिसाइल लॉन्च करने का काम हो जाता है।
  • इंटरसेप्शन का तरीका: बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए काइनेटिक हिट-टू-किल इंटरसेप्टर।
  • रडार: इसके रडार को जाम नहीं कर सकते। स्टील्थ विमानों का भी पता लगा लेता है। अंतरिक्ष के करीब मौजूद टारगेट को भी देख लेता है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में 72 हजार NCC कैडेट्स ने की मदद, देश की रक्षा सिर्फ सैनिकों का काम नहीं: सेना प्रमुख

S-400 v/s S-500, कौन है कितना खास

खासियतS-400S-500
डिटेक्शन रेंज600 km2,000 km (बैलिस्टिक मिसाइल), 800km (दूसरे हवाई टारगेट)
इंटरसेप्शन रेंज400 km600 km (बैलिस्टिक मिसाइल), 400 km (दूसरे हवाई टारगेट)
ऊंचाई तक मार
करने की क्षमता
30 km180–200 km
टारगेट टाइपविमान, ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइलहाइपरसोनिक मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल, विमान, ड्रोन, उपग्रह
मिसाइल की रफ्तार17,000 km/h17,000 km/h या इससे अधिक
एक बार में कितने टारगेट
 नष्ट कर सकता है
36 10
रिस्पॉन्स टाइम9–10 सेकंड3–4 सेकंड
रडारएडवांस फेज्ड-ऐरे रडारजाम प्रूफ, मल्टी फ्रीक्वेंसी रडार 
स्टील्थ विमानों का पता लगा लेता है