52 साल के कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को शादी के लिए एक ऐसी लड़की की तलाश है जो उनसे प्यार करे और बुद्धिमान हो। उन्होंने कहा कि जब सही लड़की साथ आएगी तो शादी कर लेंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 52 साल का होने के बाद भी विवाह नहीं किया है। उन्हें शादी करने के लिए सही लड़की की तलाश है। राहुल को ऐसी लड़की चाहिए जो उन्हें प्यार करे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, विवाह को लेकर राहुल गांधी के सवाल किया गया था कि क्या उनके पास कोई चेकलिस्ट है कि कैसी लड़की चाहिए। इसपर राहुल ने कहा, 'नहीं, बस वह प्यार करने वाली और बुद्धिमान होनी चाहिए।' राहुल गांधी ने कहा कि जब सही लड़की आएगी तो वह शादी करेंगे।

सही लड़की साथ आएगी तो कर लूंगा ब्याह

राहुल गांधी ने कहा कि वह शादी के खिलाफ नहीं है। राजीव और सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता की शादी बहुत प्यारी थी। वे एक-दूसरे से पूरी तरह प्यार करते थे। इसलिए शादी के लिए मेरी उम्मीद बहुत अधिक है। राहुल ने कहा, "जब सही लड़की साथ आती है तो मैं विवाह कर लूंगा। मेरा मतलब है अगर वह साथ आती है तब। उसका साथ आना अच्छा होगा।"

मटर और कटहल खाना है पसंद

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई बातचीत में अपने खाने की पसंद के बारे में राहुल ने कहा कि जो भी मिलता है खा लेता हूं। खाने के बारे बहुत परेशान नहीं होता। मटर और कटहल पसंद है। जब घर पर होता हूं तो अपने डाइट को लेकर काफी सख्त रहता हूं। लेकिन यहां मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade 2023: 20 से 500 रुपए तक हैं टिकट के दाम, जानें खरीदने का तरीका

तेलंगाना में मिला तीखा खाना

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहां कैसा भोजन मिला? इस संबंध में राहुल ने कहा कि तेलंगाना में जो खाना मिला वह थोड़ा तीखा था। मेरे हिसाब से मिर्च अधिक थी। मैं इतनी मिर्च नहीं खाता। यह पूछे जाने पर कि घर में क्या खाना बनता है? उन्होंने कहा कि दोपहर के भोजन में "देसी खाना" और रात में कॉन्टिनेंटल भोजन बनता है। वह मीठी चीजों से परहेज करते हैं। राहुल ने कहा कि वह मांसाहारी हैं। चिकन, मटन और सी फूड उन्हें पसंद हैं। उनका फेवरेट डिश चिकन टिक्का, सीक कबाब और आमलेट हैं। वह सुबह एक कप कॉफी पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Wrestlers V/s WFI: आखिरकार सुनामी ले ही आए बृजभूषण शरण सिंह, दिल्ली HC में पहलवानों को खींचा