9 साल के बच्चे ने यूट्यूब व्यूज बढ़ाने के लिए पिता के ऑफिस क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर 1.13 करोड़ रुपये के Ads चला दिए। Reddit पर वायरल हुई इस कहानी ने सबका ध्यान खींचा है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कभी कोई जान पर खेल कर रील बनाता है तो कोई व्यूज के चक्कर में अजीबो-गरीब हरकत करता है लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां ज्यादा व्यूज पाने के लिए एक 9 साल के बच्चे ने पिता के क्रेडिट कार्ड से 1.13 करोड़ रु. खर्च डाले। Reddit पर वायरल हो रही इस स्टोरी ने हर किसी का ध्यान खींचा है।
फेमस होने के लिए करोड़ों किए खर्च
मामला अमेरिका का है, जहां 9 साल के बच्चे का Mighty Mike Plays नाम से यूट्यूब चैनल है। लगातार मेहनत करने के बाद भी चैनल में कम व्यूज आने से वह परेशान था। उसकी दिक्कत को देखते हुए पिता ने मदद करते हुए 20 डॉलर यानी 1600 रु. के आसपास Youtube Ads के लिए दिए और बेटे को बताया कि कैसे पेड तरीके से व्यूज पा सकते हैं।
पिता की मदद का गलत इस्तेमाल
पिता ने बच्चे की मदद इसलिए की ताकि वह परेशान न हो लेकिन यहीं से बच्चे को पता लगा कि पैसे खर्च करके भी वीडियो को ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचाया जा सकता है। इसके बाद वह लगभग अन्य वीडियो के लिए भी ADS चलाने लगा। ऐसे इसलिए क्योंकि पिता के कंपनी के क्रेडिट कार्ड की जानकारी Google Account में सेव थी। वहीं, गूगल अकाउंट में जानकारी सेव होने से बिना किसी परेशानी के गूगल ने ऑफिस क्रेडिट कार्ड से पैसे काटने शुरू कर दिया लेकिन जब बिल आया तो हर किसी के होंश उड़ गए। यह बिल 1,18,000 डॉलर यानी 1.13 करोड़ रुपए का था।
ये भी पढ़ें- कनाडा से आए पैसे, छोटे लड़के ने दोस्तों को दी दावत! मेन्यू देख मुंह में आ जाएगा पानी
कंपनी की कॉल से खुला राज
कंपनी के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल होने पर बच्चे के पिता को ऑफिस बुलाया और उनसे पिछले एक हफ्ते का हिसाब मांगा कि 1.13 करोड़ रु. कहां खर्च किए। जिसके बाद मामले का राज खुला।
ये भी पढ़ें- दोस्तों को लगता है गुरुग्राम में ऐश करती हूं, लड़की ने बताया कॉर्पोरेट लाइफ का कड़वा सच
यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
इस घटना पर दो अलग-अलग तरह के मत देखने को मिले। कुछ यूजर्स का कहना है कि उम्र के हिसाब से बच्चों को चीजें देनी चाहिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना गलत नहीं है लेकिन बच्चे क्या कर रहे हैं इसे देखना पेरेंट्स की जिम्मेदारी है। जबकि कुछ पिता की लापरवाही पर सवाल उठाते नजर आए, उनका मानना है कि गूगल अकाउंट पर उसे अपना क्रेडिट कार्ड नहीं छोड़ना चाहिए था।


