NSA Ajit Doval : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल का नाम चर्चा में है। वजह बिहार से एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने डोवाल का अंडरकवर एजेंट बताकर करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाई है।

अजीत डोभाल....जिनका नाम ही काफी है, जिनका नाम सुनते ही दुशमनों का कलेजा कांप जाता है। लेकिन हाल ही में बिहार से एक फर्जी आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है। जिसने खुद को अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाई थी। पटना से लेकर दिल्ली और तक इस जालसाज के चर्चे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं एनएसए चीफ अजीत डोभाल की मासिक सैलरी कितनी होगी?

अजीत डोभाल को कितनी मिलती है सैलरी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का मासिक वेतन लगभग ₹1,62,500 से ₹2,00,000 के बीच है। वेतन के साथ मिलने वाले अन्य भत्तों और सरकारी सुविधाओं को मिलाकर उनकी सालाना सैलरी 2 लाख के आसपास होती है। बता दें कि उनको एग्जिट कितना वेतन मिलता है, इसका कोई आधिकारिक ब्योरा उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा कारणों से उनकी वित्तीय जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है। वह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर रैंक हासिल है। लेकिन पावर की बात की जाए तो वह कई सेंट्रल मिनिस्टर से ज्यादा ताकत रखते हैं।

कहां रहते हैं अजीत डोभाल

  • अजीत डोभाल नई दिल्ली के सबसे पॉश इलाके कहने जाने वाले लुटियंस जोन में 5 जनपथ रोड स्थित एक सरकारी बंगले में रहते हैं। जो हाई-सिक्योरिटी से लैस है। जहां दर्जनों जवान बंगले के आसपास उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
  • बता दें कि डोभाल को देश के सबसे संवेदनशील पद पर होने के कारण शीर्ष स्तर की Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके साथ ही उन्हें सरकार की तरफ से बुलेटप्रूफ गाड़ियां मुहैया कराई गई हैं।

अजीत डोभाल की लाइफ स्टाइल और फैमिली

  • अजीत डोभाल का जो पद है और जो सुविधाएं दी गई हैं, उसके हिसाब से वह काफी सादगी और सिंपल तरीके से रहते हैं। वह किसी विवादित मुद्दे में नहीं पड़ते। इसके अलावा वो सार्वजनिक चर्चाओं से भी दूरी बनाते हैं। जबकि उनकी रैंक से कम वाले अफसर और नेता उनसे कहीं ज्यादा लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं। डोभाल का पूरा जीवन देश की सुरक्षा, खुफिया सेवा और नौकरशाही के लिए समर्पित रहा है।
  • अजीत डोभाल के परिवार में बात करें तो उनकी पत्नी का नाम अरुणी डोवाल है। जिनसे उनका विवाह साल 1972 में हुआ था। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम शौर्य डोवाल और विवेक डोवाल है। जो कि बिजनेस करते हैं।