Hormuz Strait Reopening News: अमेरिका-ईरान के बीच बड़ी खबर आ रही है। रविवार को यह तय हो सकता है कि जंग आगे चलेगी या यहीं रुक जाएगी। इसका इशारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दिया है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच चल रहे बैकडोर बातचीत में एक ऐसा समझौता हो सकता है, जिससे दुनिया में चल रही तेल की टेंशन खत्म हो सकता है। 

Iran-US Deal: मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले काफी समय से चली आ रही खींचतान खत्म हो सकती है। पूरी दुनिया की नजरें रविवार पर टिकी हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच एक अहम सहमति बनती दिख रही है। होर्मुज स्ट्रेट को धीरे-धीरे फिर से खोलने पर सहमत हो सकते हैं। यह वही रास्ता है, जिससे दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल आयात करता है। अगर यह रास्ता खुलता है, तो तेल बाजार और सप्लाई चेन को बड़ी राहत मिल सकती है और तेल को लेकर चला आ रहा टेंशन भी कम हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रविवार को क्या होने वाला है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्सियोस (Axios) को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि ईरान के मामले में आगे क्या होगा, इसके चांसेज बिल्कुल आधी-आधी यानी 50-50% हैं। ट्रंप ने साफ लहजे में अल्टीमेटम दिया है कि वे रविवार तक यह तय कर लेंगे कि ईरान पर दोबारा मिलिट्री एक्शन शुरू करना है या नहीं। ट्रंप के मुताबिक, उनके अधिकारी इस समय ईरान की तरफ से आए एक नए प्रपोजल की जांच कर रहे हैं। इसके बाद रविवार को आखिरी फैसला लिया जाएगा। ट्रम्प ने कहा, 'या तो हम ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला करेंगे, या फिर उनके साथ एक बहुत बढ़िया डील साइन होगी।'

अमेरिका-ईरान में पर्दे के पीछे चल रही है शांति की बात?

एक तरफ जहां जंग का डर बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की रिपोर्ट से एक राहत भरी खबर भी आ रही है। मध्यस्थों के हवाले से दावा किया गया है कि अमेरिका और ईरान दुनिया के सबसे जरूरी समुद्री तेल मार्ग यानी होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए राजी हो गए हैं। इस सीक्रेट डील में दोनों देश सबसे पहले आपस में चल रहे सीजफायर को 60 दिनों के लिए और आगे बढ़ाएंगे। इस 60 दिनों के दौरान होर्मुज स्ट्रेट को आम जहाजों के लिए धीरे-धीरे पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इस दौरान ईरान के पास मौजूद यूरेनियम के भंडार और उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी आगे की बातचीत का रास्ता साफ किया जाएगा।

इजराइल मीडिया की रिपोर्ट से खलबली

इस पूरे विवाद के बीच इजराइली मीडिया की एक रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के बीच एक सीक्रेट चर्चा चल रही है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद वहां का शासन कौन संभालेगा। कुछ अधिकारियों का मानना है कि मोजतबा को हटाने से ईरान का कड़ा रुख थोड़ा नरम पड़ सकता है और पश्चिमी देशों के साथ समझौते आसान हो सकते हैं। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर उन्हें जबरन हटाया गया, तो ईरान में कोई नया और इससे भी ज्यादा कट्टरपंथी नेता सत्ता में आ सकता है, जिससे खतरा और बढ़ जाएगा।