अशोक खरात फ्रॉड केस में नए खुलासे हुए हैं। 100 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स में नॉमिनी, आधार-पैन के जरिए करोड़ों का ट्रांजैक्शन और महिलाओं व बिजनेसमैन से ठगी के आरोप सामने आए हैं। इसमें रुपाली चाकणकर की बहन का कनेक्शन भी निकला है।

Ashok Kharat Viral Video Case Latest Update: फ्रॉड और चीटिंग के मामले में गिरफ्तार अशोक खरात के केस में एक नया और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। जांच में लगातार ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं, जो इस पूरे मामले को और गंभीर बनाते हैं। हाल ही में उसके बैंक से जुड़े एक नए एग्रीमेंट का खुलासा हुआ है। इस एग्रीमेंट से यह संकेत मिलता है कि अशोक खरात की गतिविधियां पहले से कहीं ज्यादा गहरी और संगठित थीं। जांच एजेंसियां अब इस एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही हैं। इसी बीच पता चला है कि रुपाली चाकणकर की बहन के नाम से भी अशोक खरात का बैंक अकाउंट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं और बिजनेसमैन के शोषण के आरोप

अशोक खरात पर महिलाओं का शोषण करने के साथ-साथ कई बिजनेसमैन को ठगने के आरोप हैं। इतना ही नहीं, उसने अपने करीबी लोगों और परिवार के सदस्यों को भी नहीं छोड़ा। उसके खिलाफ सामने आ रही शिकायतें बताती हैं कि वह लंबे समय से लोगों को धोखा देता आ रहा था।

ये भी पढ़ें : 58 अश्लील वीडियो क्लिप्स, 200 करोड़ का साम्राज्य..कौन है अशोक खरात जिसने प्रेग्नेंट महिलाओं को बनाया शिकार

100 से ज्यादा अकाउंट्स में नॉमिनी बनने का मामला

सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि अशोक खरात का नाम 100 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स में नॉमिनी के तौर पर दर्ज है। यह दर्शाता है कि उसने बड़ी संख्या में लोगों के वित्तीय मामलों में अपनी पकड़ बना रखी थी।

आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग

जांच में यह भी सामने आया है कि वह कई लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल करके करोड़ों रुपये का लेन-देन करता था। इस तरह उसने लोगों की पहचान का गलत इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल फ्रॉड को अंजाम दिया।

रूपाली चाकणकर की बहन के नाम पर अकाउंट

इस केस में रूपाली चाकणकर का नाम भी प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, अशोक खरात का एक बैंक अकाउंट रूपाली चाकणकर की बहन के नाम पर भी है। इसके अलावा, उसके पास कई लोगों के अकाउंट नंबर मौजूद थे, जिससे उसके नेटवर्क का दायरा और बड़ा नजर आता है।

करण चकनकर की वायरल तस्वीरें और संगठन से जुड़ाव

सोशल मीडिया पर करण चकनकर की अशोक खरात के साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि वह भी खरात के संगठन का हिस्सा थी। इस कड़ी ने मामले को और पेचीदा बना दिया है और जांच एजेंसियां इस दिशा में भी काम कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

नासिक जिले के सिन्नर का रहने वाला भोंदूबाबा उर्फ अशोक खरात खुद को अंकशास्त्री और ज्योतिषी कहता था। बीते 17 मार्च को एक महिला की शिकायत पर खरात को अरेस्ट कर लिया गया। महिला ने बाबा पर धार्मिक अनुष्ठान का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाने और कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि बाबा ने नवंबर 2022 से अक्टूबर 2025 के बीच उसके साथ कई बार गलत काम किया।

150 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण

जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) ने खुलासा किया है कि खरात ने आध्यात्म की आड़ में 150 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया है। यहां तक कि इस मामले में महाराष्ट्र के राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर का नाम सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ। हालांकि, बाद में रुपाली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।