'Vote Chori Controversy : राहुल गांधी बांग्लादेश से लड़ेंगे चुनाव, राहुल गांधी को बांग्लादेश भेजने की तैयारी है। आकिर किस बात ऐसा क्यों बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा? बाबर-औरंगजेब और राम मंदिर का भी किया जिक्र

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बिहार के पूर्णिया में उन्होंने वोट चोरी के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में वोटों की नहीं, बल्कि दिलों की चोरी हो रही है। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर, बाबर, औरंगजेब और SIR का भी जिक्र किया। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वे उन्हें बांग्लादेश पहुंचा देंगे।

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर पलटवार

  • हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी देश में वोट चोरी का नया मुद्दा उठा रहे हैं। वे लगातार इस बारे में बोल रहे हैं, लेकिन उनके मुताबिक देश में वोटों की चोरी नहीं, बल्कि दिलों की चोरी हो रही है।
  • उन्होंने राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां 500 साल तक बाबरी मस्जिद रही, वहां अब राम मंदिर बना है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसे दिलों की चोरी नहीं कहा जाएगा?

बाबर और औरंगजेब के नाम हटाने की मांग

  • असम के मुख्यमंत्री ने सीमांचल, असम और बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों की स्थिति सभी जानते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से दोबारा SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कराने की मांग की।
  • उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब के नाम यहां से हटाए जाने चाहिए। उनके मुताबिक ऐसा करना वोटों की चोरी नहीं, बल्कि दिलों की चोरी है।

राहुल गांधी को बांग्लादेश भेजने वाला बयान

  • अपने भाषण के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर चिंता न करें। उन्होंने कहा कि वे, बिहार के नेता सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी मिलकर राहुल गांधी को बांग्लादेश पहुंचा देंगे। वहां वे जरूर चुनाव जीतेंगे।
  • हिमंत सरमा का यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने अपने भाषण में वोट चोरी के आरोपों के जवाब में राम मंदिर, धार्मिक प्रतीकों और मतदाता सूची के मुद्दों को उठाया।