Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या के राम मंदिर के चंदे को लेकर देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। किसी ने इसे महापाप बताया तो किसी ने कह दिया यह अब तक का सबसे बड़ा स्कैम है, इसे राज द्रोह नाम दिया है।

मुंबई (महाराष्ट्र): शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को राम मंदिर चंदे में कथित घोटाले को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष के नेता जल्द ही एक साथ अयोध्या में राम मंदिर का दौरा कर सकते हैं। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने आरोप लगाया कि जो लोग राम मंदिर के दान पात्रों का "गलत इस्तेमाल" कर रहे हैं, वे "राम-द्रोह" कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की कथित नजरबंदी से भी जोड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘’बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर को 66 बार लूटा'

राउत ने आरोप लगाते हुए कहा, "जो पार्टी राम मंदिर के दान पात्रों का गलत इस्तेमाल करके राम-द्रोह कर रही है, वही पार्टी आज छात्रों के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है। रावण में भी कई बुराइयां थीं, लेकिन उसने कभी दान पेटियां नहीं लूटीं। जो खुद को 'राम भक्त' कहते हैं, उन्होंने हाल के महीनों में राम मंदिर की दान पेटियों को 66 बार लूटा है। महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को 17 बार लूटा था, लेकिन बीजेपी के लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर को 66 बार लूटा है। यह भी इतिहास में दर्ज होना चाहिए।"

ये घोटाला देशद्रोह और राम-द्रोह…

राउत ने दावा किया कि अजय राय को मंदिर जाने से इसलिए रोका गया क्योंकि वह कथित गड़बड़ियों का पर्दाफाश करने वाले थे। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को इसलिए रोका गया क्योंकि वह राम मंदिर दान पेटियों में हो रही इस कथित लूट और भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले थे। बीजेपी ने मंदिर को कम से कम 70 बार लूटा है। मैं इस घोटाले को देशद्रोह और राम-द्रोह दोनों मानता हूं।”

विपक्ष के नेता जाने वाले हैं राम मंदिर

  • लराउत ने आगे बताया कि उन्होंने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात की है और सुझाव दिया है कि विपक्षी दलों के नेताओं को एक साथ राम मंदिर का दौरा करना चाहिए।
  • हम राहुल गांधी जी से भी बात करेंगे। अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत सभी विपक्षी नेताओं को एक साथ राम मंदिर जाना चाहिए।"

"क्या राम मंदिर किसी की बाप-दादा की जागीर है?

इस बात पर जोर देते हुए कि राम मंदिर सभी भक्तों का है, राउत ने कहा, "क्या राम मंदिर किसी की बाप-दादा की जागीर है? राम मंदिर के लिए हमारा भी खून बहा है; हमारे लोगों ने भी बलिदान दिया है। मैं खुद राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा था... अयोध्या का एक ही मालिक है - भगवान राम। अगर अजय राय को रोका गया, तो किस आधार पर रोका गया? अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम सभी विपक्षी नेताओं के साथ अयोध्या कूच करेंगे। राम सबके हैं; वह पूरे देश के हैं।