MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • पावर स्टार पवन सिंह का नया धमाका 'शहरिया' गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचाया तहलका

पावर स्टार पवन सिंह का नया धमाका 'शहरिया' गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचाया तहलका

Pawan Singh New Song : भोजपुरी स्टार पवन सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब उनका नया गाना 'शहरिया' रिलीज हुआ है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। हर कोई इस गाने को सुन रहा है तो आइए हम भी इसको सुनते हैं।

4 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Apr 01 2026, 02:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Asianet News

पवन सिंह का नया धमाका

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह पावर स्टार पवन सिंह जब भी कुछ नया लाते हैं, तो वह महज एक गाना नहीं बल्कि एक उत्सव बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है पवन सिंह का नया धमाका गाना 'शहरिया' से, जिसे 'ए एस मनोरंजन' के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी गायकी है।

27
Image Credit : Asianet News

पवन सिंह के गाने ने जीता दिल

पवन सिंह ने रूहानी और बुलंद आवाज में ये गाना गाकर सभी का दिल जीत लिया है। इस गाने में पवन सिंह के सुर में सुर सिंगर शिवानी सिंह ने सुरीली आवाज में मिलाया है। जहाँ पवन सिंह की आवाज में एक खास तरह का देसीपन और दम है, वहीं शिवानी सिंह की गायकी ने गाने में आधुनिकता का तड़का लगाया है। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस पारुल सिंह नजर आ रही हैं। पवन सिंह और पारुल सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

Related Articles

Related image1
Pawan Singh Controversy: अंजलि राघव को गलत तरीके से टच कर फंसे पवन सिंह, पड़ गए लेने के देने
Related image2
Ranveer Singh vs Pawan Kalyan Networth: कौन ज्यादा अमीर, क्या करती हैं दोनों की पत्नियां?
37
Image Credit : Asianet News

वीडियो में पवन सिंह का स्टाइल और स्वैग कमाल का

इस सांग के वीडियो में पवन सिंह का स्टाइल, उनका स्वैग और पारुल सिंह की कातिलाना अदाएं फैंस को खूब भा रही है।इस गाने के रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने के बोल जितना कैची है, इसका संगीत उतना ही दमदार है।

47
Image Credit : Asianet News

लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा गाना

करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए अंदाज ने नई लकीर खींच दिया है। उनके साथ सिंगर शिवानी सिंह ने गाकर शमां बांध दिया है। वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस पारुल सिंह ने तहलका मचाया है। इस गीत के निर्माता एस के शर्मा एवं अखिलेश राय हैं, जबकि सह-निर्माता श्री समरेन्द्र विक्रम सिंह हैं। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जो सीधे दिल पर दस्तक देते हैं। संगीतकार सरगम आकाश ने गाने को एक ऐसी धुन दी है, जो युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती है।

57
Image Credit : Asianet News

हर फ्रेम को बड़ी खूबसूरती से सजाया

​वीडियो का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है, जिन्होंने हर फ्रेम को बड़ी खूबसूरती से सजाया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल और असिस्टेंट कोरियोग्राफर सनी सोनकर की मेहनत पवन सिंह के डांस स्टेप्स में साफ झलकती है। डीओपी राहुल यादव, एडिटर पप्पू वर्मा और डीआई रोहित सिंह ने तकनीकी पक्ष को बेहद मजबूती दी है। इस पूरे वीडियो को टीम बीटी फिल्म्स ने मिलकर तैयार किया है।

इस लिंक को क्लिक करके सुनिए गाना

67
Image Credit : Asianet News

‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब’

पावर स्टार पवन सिंह ने अपने इस नए गाने 'शहरिया' को लेकर बेहद उत्साह जताते हुए कहा कि 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। 'शहरिया' में हमने कोशिश की है कि भोजपुरी की जो मिठास है, उसे एक नये अंदाज में पेश किया जाये। सिंगर शिवानी सिंह ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से मेरा साथ दिया है और एक्ट्रेस पारुल सिंह के साथ काम करना काफी सुखद रहा। हम हमेशा चाहते हैं कि दर्शकों को कुछ ऐसा दें, जिसे वे बार-बार सुनना और देखना चाहें। 'ए एस मनोरंजन' की पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत की है और अब जब फैंस का इतना प्यार मिल रहा है, तो लगता है कि हमारी मेहनत सफल हो गई।'

77
Image Credit : ANI

‘देसी टच’ इसकी असली जान

​पवन सिंह ने आगे यह भी साझा किया कि गाने के बोल और संगीत में जो 'देसी टच' है, वही इसकी असली जान है। यह गाना आज के युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, लेकिन इसमें भोजपुरिया माटी की खुशबू को बरकरार रखा गया है। ​निर्माता एस के शर्मा और अखिलेश राय ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'पावर स्टार पवन सिंह का जादू एक बार फिर चल गया है और यह गाना आने वाले समय में चार्टबस्टर साबित होगा।'

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
बिहार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Kolkata में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में Clash, अब कैसे हैं हालात? | Mamata Banerjee | Assembly election
Recommended image2
असम में PM मोदी की चाय बागान में धमाकेदार एंट्री, महिलाओं संग अनोखी बातचीत! देखें तस्वीरें
Recommended image3
Now Playing
1 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: 'Baby Guns...' Donald Trump ने उड़ाया Iran का मजाक
Recommended image4
Hapur Horror : चोरी के शक में 7 साल के बच्चे को 5 घंटे डीप फ्रीजर में रखा बंद-WATCH VIDEO
Recommended image5
Now Playing
PM Modi Plucking Tea Leaves : जब अचानक चाय बागान पहुंचे मोदी, तोड़ी चाय की पत्तियां और ली सेल्फी
Related Stories
Recommended image1
Pawan Singh Controversy: अंजलि राघव को गलत तरीके से टच कर फंसे पवन सिंह, पड़ गए लेने के देने
Recommended image2
Ranveer Singh vs Pawan Kalyan Networth: कौन ज्यादा अमीर, क्या करती हैं दोनों की पत्नियां?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved