भोपाल की ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस केस में पति समर्थ सिंह मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो घटना के कई दिन बाद भी फरार है। ट्विशा और समर्थ की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और दोनों ने परिवार की सहमति से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही ट्विशा की संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को मर्डर मिस्ट्री बना दियाॉ
भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस की देशभर में चर्चा है। हैरानी की बात यह है कि मृतका का पति समर्थ सिंह जो इस केस में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, वह 10 दिन होने के बाद भी फरार है। जबकि पुलिस घोषित इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार कर दी है। साथ ही कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो 5 महीने पहले ट्विशा को दुल्हन बनाकर लाया था, वो उसकी मौत होने के बाद भी सामने क्यों नहीं आ रहा है।

ट्विशा के पति समर्थ की प्रोफाइल चौंकाने वाली
बता दें कि पत्नी ट्विशा की मौत के बाद पति समर्थ सिंह की पेशेवर पृष्ठभूमि और सार्वजनिक प्रोफाइल भी चर्चा का विषय बन गई है। क्योंकि पूरा परिवार कानूनी क्षेत्र से जुड़ा है, ऐसे में उनपर ट्विशा को प्रताड़ित करने के आरोप सही होते हैं तो यह बेहद संवेदनशील है। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं कि यह हत्या है और यह लोग पावरफुल हैं, इसलिए सारे सबूत मिटाए जा रहे हैं। पुलिस से लेकर डॉक्टर तक उनका साथ दे रहे हैं।
क्रिमिनल लॉ एक्सपर्ट पर क्यों गंभीर आरोप
समर्थ सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद को एक वकील, कानूनी सलाहकार बताया है। साथ उसने लिखा है कि वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में से एक बेंगलुरु नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुआ है। साथ ही उसने अपनी प्रोफाइल में यह लिखा है कि वो आपराधिक मामलों, सेवा कानून और उपभोक्ता संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, समर्थ भोपाल, जबलपुर और इंदौर की अदालतों में वकालत से जुड़े रहे हैं। लेकिन अब उस पर बीवी का कत्ल और प्रताड़ित करने के आरोप लग रहें हैं तो यह चौंकाने वाले हैं।
एमपी सरकार का सलाहकार भी रहा
समर्थ सिंह ने अपनी प्रोफाइल में यह भी बताया है कि वह मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य कर चुका है। साथ ही इंटरनेशनल एजुकेशनल इवेंट में शामिल हो चुका है। इस दौरान उसे कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
ट्विशा और समर्थ की 5 महीने पहले हुई शादी
बता दें कि ट्विशा और समर्थ एक डेटिंग एप के जरिए दो साल पहले 2024 में मिले थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करे लगे और जिंदगी भर साथ रहने का वादा कर लिया। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार की सहमति से
दिसंबर 2025 में शादी कर ली। ट्विशा जो कि मूल रूप से नोएडा की रहने वाली है वह भोपाल में पति के साथ शिफ्ट हो गई। इतना ही नहीं ट्विशा पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल है, जो साउथ की कई फिल्में भी कर चुकी है। लेकिन पति के साथ रहने के लिए वो सब छोड़कर भोपाल आ गई। उसे क्या पता था कि 5 महीने बाद वह दुनिया ही छोड़ देगी।


