बीवी की वजह से पति बना ऐसा साइको किलर, लड़कियों को देखते ही मारता ब्लेड
Bhopal Cutter Man Arrested :भोपाल की सड़कों पर जिस सीरियल किलर और कटरमैन का लड़कियों में खौफ था वह गिरफ्तार हो गया है। जो लड़कियों को अकेला देखकर उनकी गर्दन पर ब्लैड मार देता था। आरोपी बीवी की नफरत लड़कियों पर निकाल रहा था।

भोपाल पुलिस ने आखिरकार एक सप्ताह बाद साइको किलर यानि कटर मैन को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने राजधानी में डर का ऐसा माहौल बना दिया था कि लड़कियां रात को अकेले में निकलने में डरने लगी थीं। आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर युवतियों पर ब्लेड से वार कर रहा था।
दरअसल, पुलिस गिरफ्त में आए इस साइको किलर का नाम देवेंद्र अहिरवार है। जो मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला है। पुलिस की शुरूाती जांच में पता चला है कि आरोपी पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए लड़कियों पर ब्लेड से हमला कर उनको शिकार बना रहा था.
आरोपी को लेकर लड़कियों में इतना खौफ था कि पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 20 हजार का इनाम तक रखा था। इसके अलावा उसे गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच और कई थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया था। साथ ही भोपाल के हर चौंक चौराहों के कैमरे चेक किए जा रहे थे।
बता दें कि आरोपी देवेंद्र मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। जो 29 जनवरी की रात पत्नी से विवाद किया था। वह अपनी पत्नी से इतनी नफरत करने लगा था कि हर लड़की को देखते ही उसे गुस्सा आने लगता था। जब वो अकेला होता तो और उसके आसपास कोई लड़की दिखती तो उस पर ब्लेड से हमला कर फरार हो जाता था।
सोशल मीडिया पर साइको किलर को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं। यहां तक की उसकी फोटोज भी वायरल हुई थी। आरोपी हमला करने से पहले अपना चेहरा रूमाल से ढक लेता था। आरोपी ने जिन लड़कियों पर ब्लेड मारकर घायल किया था उन्होंने भोपाल के अलग अलग थानों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
पीड़ित लड़कियों को पुलिस को बताया कि आरोपी की उम्र करीब 30 से 35 साल के आसपास है। जो अपनी मोटरसाइकिल से कुछ दूरी तक जाता और फिर लौटकर नए शिकार की तलाश के लिए निकल जाता था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी ने कहा कि तीनों घटनाओं का तरीका एक जैसा था और आरोपी मानिसिक रूप से बीमार लगता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

