Bhopal Twisha Sharma Suicide Case : भोपाल का ट्विशा शर्मा सुसाइड केस सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल तक चर्चा में बना हुआ है। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार ने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मंध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के निवास के सामने आंदोलन तक कर दिया है। अब मृतका के बाई ने कई खुलासे किए हैं।
Twisha Sharma Death Update : भोपाल का चर्चित और हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा सुसाइड केस सुलझने की बजाए उलझता जा रहा है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी परिवार ने शव नहीं लिया है। क्योंकि वह इसे आत्महत्या नहीं हत्या मान रहे हैं। वहीं मृतका की सास (रिजायर्ड) जज गिरिबाला सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। क्योंकि एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी कई सवाल खड़े कर रही है। इसी बीच ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने अपनी बहन की मौत से पहले का सच बताया है। कैसे वह जिंदा रहकर भी रोज घुट-घुटकर मर रही थी।

'जिंदा रहकर भी ट्विशा नरक जैसी जिंदगी जी रही थी'
ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मीडिया के सामने बताया कि मेरी बहन की हालत इन लोगों ने नरक बना दी थी। वह जिंदा रहकर भी रोज घुट-घुटकर जी रही थी। पति समर्थ और सास उसे रोज छोटी छोटी बातों पर ताने मारकर उसे अपमानित करते थे। वह मानसिक रूप से इतना टूट चुकी थी की भोपाल छोड़कर नोएडा आना चाहती थी। इतना ही नहीं घटना से कुछ दिन पहले का उसने रेलवे से टिकट भी बुक कराया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही वो तो नहीं उसकी मौत की खबर आ गई।
वो बच्चा नहीं चाहती थी उसने खुद MTP पिल ली थी
भाई ने बताया कि सास जज होकर भी ट्विशा को दूसरी नौकरी करने का दबाव बनाती थी। समर्थ भी अपमान करने वाले कमेंट्स पास करता था। वहीं यह भी बताया कि ट्विशा अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर भी टेंशन में थी। क्योंकि यह लोग उसे रोज ताने देते थे कि यह उनका बच्चा नहीं है। ट्विशा बच्चा नहीं चाहती थी और उसने खुद MTP पिल ली थी। उस पर नजर रखी जाती थी, वह घर से कहीं निकलती तो 50 सवाल किए जाते थे। मेरी बहन अपनी लाइफ में शादी से पहले बहुत खुश थी, लेकिन मैरिज की बाद उसकी ऐसी हालत हो जाएगी यह किसी ने नहीं सोचा था। वो मॉडलिंग और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी होने के भी परिवार और पति के लिए भोपाल शिफ्ट हो गई थी। लेकिन इन लोगों की वजह से आज वो जिंदा नहीं है।
जानि क्या है ट्विशा शर्मा पूरा केस
बता दें कि 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर की छत पर ट्विशा का शव फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद यह मामला सामने आ गया। कोई इसे हत्या तो कोई इसे सुसाइड बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। क्योंकि मामले ने अब भोपाल से दिल्ली तक तूल पकड़ लिया है। पति समर्थ सिंह फरार है। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं सास जो जज रह चुकी हैं, उन्होंने एफआईआर के बाद अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगा रखी है।


