Twisha Sharm Death Mystery : भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस अब मुख्यमंत्री निवास से होते हुए राष्ट्रपति भवन तक पहुंच चुका है। मामले को 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक शव अस्पताल में ही पड़ा है। तो आइए जानते हैं क्यों यह केस इतना संदिग्ध होता जा रहा है। मौत से लेकर अब तक इस केस में किस दिन क्या हुआ सब जानते हैं।

Twisha Sharma Investigation Update : ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालत में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 8 दिन से मृतका का शव भोपाल एम्स के मर्चुरी में पड़ा है, परिवार ने शव लेने से इंकार कर दिया है। वह दिल्ली एम्म में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे हैं। उनको कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि पूरे प्लानिंग के साथ की गई हत्या है। दरअसल, यह मामला इसलिए और चर्चा मैं है क्योंकि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह भोपाल जिला कोर्ट में जज रह चुकी हैं, जबकि पति एडवोकेट है। वहीं ट्विशा भी एक्ट्रेस और मॉडल थी। तो आइए जानते हैं इस केस की पूरी टाइमलाइन... मौत से लेकर अब तक इन 8 दिन में क्या क्या हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्विशा शर्मा केस में 8 दिन में क्या-क्या हुआ

1. 31 साल की ट्विशा शर्मा ने 11 और 12 मई की दरमियानी रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में घर के छत पर शव फंदे पर लटका मिला था।

2. 12 मई सुबह भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

3. 13 मई को ट्विशा के परिवार के लोग भोपाल पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और उन्होंने इसे हत्या बताया।

4. 13 मई को ही पुलिस ने सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर एफआईआर दर्ज की। हालांकि 13 ही मई को सास ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की।

5. 14 मई को सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई। जिसका ट्विशा के परिजनों ने जमकर विरोध किया।

6. 15 मई को परिजनों ने भोपाल एम्स की पीएम रिपोर्ट को मानने इंकार कर दिया।

7. 16 मई को ट्विशा के मात-पिता ने पूरे केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की।

8. 17 मई देर रात को परिजनों ने भोपाला में सीएम हाउस के सामने न्याय की मांग करते हुए धरना दिया।

9. 18 मई को ट्विशा के पति ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

10. 19 मई को गिरिबाला सिंह के घर का सीसीटीवी सामने आया। जिसमें ट्विशा छत पर जाते हुए दिखी और कुछ देर बाद तीन लोग उसके शव को नीचे लाते दिखे। इसी दिन परिवार ने राष्ट्रपति तक गुहार लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। साथ ही भोपाल पुलिस पर भी सवाल उठाए।

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा ट्विशा डेथ केस

बता दें कि भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला इतना ज्यादा हाइलाइट हो चुका है कि सोशल मीडिया पर ट्विशा को न्याय दिलाने की मुहिम शुरु हो चुकी है। इतना ही नहीं यह केस सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात भी की। परिवार ने राष्ट्रपति तक गुहार लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।