- Home
- News
- BSEB 12th Result Out : समस्तीपुर के आदित्य बने बिहार 12वीं साइंस टॉपर, देखिए दूसरे संकाय की Topper लिस्ट
BSEB 12th Result Out : समस्तीपुर के आदित्य बने बिहार 12वीं साइंस टॉपर, देखिए दूसरे संकाय की Topper लिस्ट
Bihar Board 12th Result 2026 Out : बीएसईबी इंटर 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को जारी कर दिया है। सबसे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पटना में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणामों को जारी किया। इसके बाद इसकी आधिकारिक जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी।
समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार 12वीं बोर्ड टॉपर
बता दें कि बिहार 12वीं बोर्ड में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय के टॉपर बने हैं। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किए हैं। जो कि कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। इसकी जानकारी खुद बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने आदित्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बिहार 12वीं बोर्ड में इस बार दो सेकंड टॉपर
बिहार 12वीं बोर्ड के परिणामों में सीतामठी की साक्षी कुमार और नवादा की सतना कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बिता दें कि इन दोनों के बराबर 479 अंक प्राप्त किए हैं। इसलिए इस बार दो लड़कियों सेकंड टॉपर बनी हैं।
आर्टस् में गया जिले की निशु कुमारी ने किया टॉप
साइंस के अलावा अब बात करते हैं आर्टस् की इस सब्जेक्ट में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर कला संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके यह प्रतिशत कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
अदिति कुमारी ने कॉमर्स में किया टॉप
पटना की अदिति कुमारी ने कॉमर्स में बिहार 12वीं परीक्षा 2026 में टॉपर बनी हैं। उन्होंने रैंक 1 हासिल करते हुए 480 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं पटना की ही माही कुमारी दूसरे नंबर पराई हैं। जिन्हें 476 अंक प्रप्त हुए हैं।
26 छात्रों में 19 लड़कियां टॉपर
बता दें कि 2026 में बिहार 12बीं बोर्ड परीक्षा को 85.19 छात्रों ने पास किया है। जबकि 86.23 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। छात्रों का प्रतिशत 84.29 है। कुल मिलकर कहा जाए तो इस बार भी छात्राएं ज्यादा सफल रही हैं। क्योंकि टॉप तीन में दो टॉपर लड़कियां बनी हैं। वहीं सभी संकाय के 26 छात्रों ने टॉप किया है। जिसमें 19 लड़कियां टॉपर हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

