Chirag Paswan Ganpati Visarjan Viral Video: गणपति विसर्जन में चिराग पासवान और विशाल सिंह का भावुक VIDEO वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के मैचिंग पिंक कुर्ते ने भी खींचा ध्यान, जिसपर सोशल मीडिया युजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। देखें वीडियो।

Chirag Paswan Viral Video: मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और टीवी एक्टर विशाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बप्पा को विदाई देते समय भावुक नजर आते हैं और आंखों से आंसू पोंछते दिखाई देते हैं। खास बात यह रही कि दोनों ने एक जैसे गुलाबी रंग के कुर्ते पहने हुए थे।

बप्पा की विदाई पर भावुक हुए चिराग और विशाल

वायरल क्लिप में चिराग पासवान और विशाल सिंह गणपति विसर्जन की रस्म में शामिल नजर आते हैं। विसर्जन के वक्त दोनों भावुक दिखे। सामने आए दूसरे वीडियो में विशाल सिंह ढोल की धुन पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विसर्जन की रस्म पानी से भरे टैंक में पूरी की गई। गणेश उत्सव में बप्पा की विदाई के समय भक्तों का भावुक होना आम बात है। ऐसे में वीडियो में दिखाई दे रही भावनात्मक प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां देखने को मिलीं। नीचे देखें वायरल वीडियो-

View post on Instagram
 

ये भी पढ़ें- रनवे पर दौड़ रही थी Air India Express की फ्लाइट, अंदर खड़े थे यात्री? वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

वीडियो से ज्यादा चर्चा दोस्ती को लेकर

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की करीबी दोस्ती को लेकर निजी और कयासों से भरी टिप्पणियां भी कीं। हालांकि, ऐसी चर्चाओं की पुष्टि के लिए चिराग पासवान या विशाल सिंह की ओर से कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को तथ्य के तौर पर पेश करना सही नहीं होगा। मैचिंग पिंक कुर्तों और दोनों की साथ मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। वहीं कई यूजर्स ने इसे दो दोस्तों के बीच की सहज बॉन्डिंग बताते हुए निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने से बचने की बात कही।

ये भी पढ़ें- Viral Video: नन्हे हाथी के लिए 'नारायण' बनें मुछआरे, दिल छू लेगा रेस्क्यू वीडियो

कौन हैं चिराग पासवान और विशाल सिंह?

चिराग पासवान फिलहाल केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। उन्होंने 11 जून 2024 को इस मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। राजनीति में आने से पहले चिराग ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने 2011 की फिल्म 'मिले ना मिले हम' में काम किया था। वहीं विशाल सिंह को टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में जिगर मोदी के किरदार से खास पहचान मिली। वह 'कसौटी...' समेत कई टीवी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल वायरल वीडियो ने गणपति विसर्जन के भावुक पल के साथ-साथ दोनों की दोस्ती को भी सोशल मीडिया की चर्चा में ला दिया है।