घर में अकेली 21 साल की मॉडल की सन्नाटे में निर्मम हत्या! दिल्ली में 21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में चाकू मारकर हत्या से सनसनी। जिम ट्रेनर इमरान पर आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस। क्या पहले से परेशान किए जाने का दावा इस हत्या की कड़ी है? जानिए खौफनाक वारदात का सच!

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके तिलक नगर से एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार को एक 21 वर्षीय छात्रा और उभरती मॉडल मुस्कान की उसके ही घर के अंदर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त युवती दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में बिल्कुल अकेली थी। इस सिरफिरी वारदात का सीधा आरोप युवती के जिम ट्रेनर इमरान पर लगा है, जो घटना के तुरंत बाद से ही मौका-ए-वारदात से फरार है।

अकेली देखकर घर में घुसा सिरफिरा

पुलिस और मृतका के परिजनों के अनुसार, मुस्कान पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती थी और खुद को फिट रखने के लिए पास ही के एक जिम में जाया करती थी। वहीं उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर इमरान से हुई थी। आरोपी पिछले कुछ समय से मुस्कान पर नजदीकी बढ़ाने और जबरन रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था। मुस्कान के इनकार करने पर वह उसे लगातार परेशान कर रहा था। बुधवार को जब उसे पता चला कि मुस्कान घर में अकेली है, तो वह योजनाबद्ध तरीके से धारदार चाकू लेकर उसके घर में घुस गया।

चीखों से दहल उठा इलाका, खून से लथपथ मिली युवती

घर के अंदर घुसते ही दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आपा खो चुके आरोपी ने मुस्कान पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। दर्दनाक हमले के बाद जब मुस्कान की चीखें गूंजीं, तो पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी खुलेआम खून से सना चाकू लहराते हुए गलियों से भाग निकला। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो मुस्कान खून से लथपथ अचेत हालत में पड़ी हुई थी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।

Scroll to load tweet…

दोस्त ने बताया- तीन बहनों में सबसे छोटी थी मुस्कान

मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके मुताबिक, मुस्कान की बड़ी बहन उस समय चंडीगढ़ में थी और उसने फोन करके घटना की जानकारी दी थी। अमन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उसने अपने दोस्त को तुरंत मुस्कान के घर पहुंचने और उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक एम्बुलेंस मुस्कान को अस्पताल लेकर जा चुकी थी।

क्या पहले से परेशान करता था आरोपी?

मृतका के दोस्त अमन ने दावा किया कि मुस्कान की बहनों ने उन्हें बताया था कि इमरान कथित तौर पर उसे परेशान करता था। अमन ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने पहले भी ऐसा व्यवहार किया था और इसी वजह से घटना के बाद परिवार और परिचितों का शक उसकी ओर गया। हालांकि, ये दावे अभी पुलिस जांच का विषय हैं। पुलिस CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

जिम ट्रेनर पर क्यों गया शक? 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा। एडिशनल डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास की इमारतों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी इमरान वारदात को अंजाम देकर घर से बदहवास भागता दिखाई दिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों और जिम पर छापेमारी शुरू कर दी है। दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।