Car Accident Video: दिल्ली के शक्ति नगर गोलचक्कर के पास एक वैगनआर कार ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में कार का पिछला शीशा टूट गया और एक यात्री छिटक कर बाहर आ गिरा। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इससे पहले आरके पुरम में भी एक कार ने बाइक को घसीटा था।

Road Accident Viral Video: दिल्ली के शक्ति नगर गोलचक्कर के पास एक वैगनआर कार भयानक तरीके से पलट गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती है और फिर हवा में पलट जाती है। बताया जा रहा है कि कार ने पहले बाईं तरफ से एक ई-रिक्शा को ओवरटेक किया था। इसके तुरंत बाद सामने आए दूसरे ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और कार बैरिकेड से जा टकराई।

वीडियो में शक्ति नगर गोलचक्कर के पास दीवार से टकराने के बाद कार को पलटते हुए देखा जा सकता है। यह हादसा पलक झपकते ही हो गया। तेज रफ्तार कार एक ई-रिक्शा के पास से गुजरती है और दूसरे को बचाने के लिए अचानक मुड़ती है। तभी वैगनआर बेकाबू होकर दीवार से टकराती है और सड़क पर पलट जाती है।

देखिए वायरल वीडियो

Scroll to load tweet…

कार पलटने के दौरान पिछली सीट पर बैठा एक शख्स पीछे का शीशा तोड़कर बाहर सड़क पर आ गिरा। किस्मत अच्छी थी कि वह सड़क या डिवाइडर से बुरी तरह टकराने से बच गया। वीडियो में साफ दिखता है कि वैगनआर पलटती है और यात्री कार से बाहर छिटक जाता है। बाद में कार में सवार बाकी लोग भी सुरक्षित बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

दिल्ली की सड़कों पर हफ्ते भर के अंदर यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले आरके पुरम इलाके में एक कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी और उसे घसीटते हुए ले गई थी। यह घटना 17 सितंबर की रात अफ्रीका एवेन्यू रोड पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 73 साल का एक बुजुर्ग नीले रंग की होंडा अमेज कार चला रहा था। उसने अपनी रुकी हुई बाइक पर बैठे 21 साल के युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी और बाइक को करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटती ले गई। आरके पुरम थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।